वीरभद्र सिंह के फोटो की चिंता न करें जयराम ठाकुर
हिमाचल आजकल
शिमला। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर अपने नाम पर नगर निगम का चुनाव लड़ कर देखा दें । भाजपा नगर निगम चुनाव में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम आगे कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने चार महीने पहले ही भाजपा को नाकार दिया है। अब नगर निगम चुनाव में कांग्रेस की भारी बहुमत के साथ जीत होगी। उन्होंने कहा कि शिमला में स्मार्ट सिटी के पैसों को दुरूपयोग हुआ है। कांग्रेस की नगर निगम बनने के बाद सरकार स्मार्ट सिटी के कार्यों की जांच करवाएगी। वे रविवार को शिमला में पत्रकारों से बात कर रहे थे।
लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि हिमाचल में ऐसे कोई परिस्थिति नहीं है जिससे सरकार को कोई नुकसान होगा। हिमाचल में कांग्रेस सरकार पूरे पांच साल तक मजबूती के साथ चलेगी। भाजपा हमेशा दवाब की राजनीति करती है। लेकिन प्रदेश की जनता ने विधानसभा चुनाव में भाजपा का बाहर का रास्ता दिखाया है। उनका कहना था कि पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को जनता के जनादेश को स्वीकार करना चाहिए। पूर्व मुख्यमंत्री आधारहीन ब्यानबाजी करके प्रदेश के लोगों को गुमाराह करने का प्रयास कर रही है। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि नगर निगम चुनाव में भाजपा 40 हजार लीटर पानी देने की झूठी घोषणा कर रही है। भाजपा पहले 40 हजार लीटर पानी के लिए टंकी की व्यवस्था करें। उसके बाद भाजपा नेता यह बताए कि पानी के लिए पैसा कहां से आएगा। आधारहीन बातें करके भाजपा को इस चुनाव में कुछ नहीं मिलने वाला।
भाजपा से ज्यादा कांग्रे्रस सरकार लाएगी दिल्ली से बजट
लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि कांगे्रस सरकार दिल्ली से भाजपा से ज्यादा बजट हिमाचल के लिए लाएगी। इसके लिए केंद्र सकार से तालमेल बिठाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि तीन महीने में अंदर भूमि अधिग्रहण के लिए केंद्र से 1600 करोड़ रुपए स्वीकृत करवा जा चुके है। इसी तरह से नाबार्ड के तहत 25 सडक़ों के निर्माण के लिए केंद्र ने 102 करोड़ रुपए की पहली किस्त भी जारी कर दी है। जबकि दूसरी ओर भाजपा के नेता दिल्ली में सांसद अनुराग ठाकुर पर धनराशि रोकने के लिए दवाब बना रहे है। उन्होंने कहा कि नगर निगम चुनाव के लिए बने पोस्टर में वीरभद्र सिंह की फोटो न लगने की चिंता जयराम ठाकुर को नहीं करनी चाहिए। वीरभद्र सिंह लोगों के दिलों में बस्ते है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार व नगर निगम दोनों मिलकर शिमला शहर का विकास करेंगे। शहर के लोगों को मूलभूत सविधाएं उपलब्ध करवाना सरकार पहली प्राथमिकता र्है। सतलुज पेयजल योजना अगले साल पूरी तरह से बन कर तैयार हो जाएगी।


| All Rights Reserved | Website By :