Saturday, April 11, 2026

केंद्र सरकार की योजनाओं का श्रेय लेना का प्रयास कर रही कांग्रेस : राजीव बिंदल

अपनी गारंटियों से बचने का प्रयास कर रही कांग्रेस सरकार
हिमाचल आजकल
शिमला। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल ने कहा चार महीने पहले जो सरकार सत्ता में जनता को लोक लुभावन गारंटी देकर सत्ता में आई थी, उनकी सभी गरंटिया फेल होती दिखाई दे रही है। जनता को लग रहा था कि अभी एक चुनाव गया है और अब दूसरा चुनाव आ गया है तो हो सकता है कि इनकी सभी गारंटियां पूरी हो जाएगी पर एेसा कुछ नहीं हुआ। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उनके मंत्री अपनी गारंटियों से बचते हुए दिखाई दिए। वे रविवार को शिमला में पत्रकारों से बात कररहे थे।
उन्होंने कहा कि शिमला नगर निगम के कई वार्डों में तो महिलाओं ने कांग्रेस के नेताआें को पकडक़र पूछा कि 1500 महीना कहां गए। हिमाचल कांग्रेस सरकार तो 300 यूनिट बिजली फ्री भी जनता को नहीं दे पाई।
राजीव बिंदल ने कहा कि इस सरकार ने कागज मीडिया में लीक किए थे जिसमें 10 साल के डेली वेजर, 8 साल के पार्ट टाइम और 2 साल के कन्ट्रैक्ट पर कर्मचारियों का हवाला था। इन सभी के लिए जो नीति बनाई गई है वह पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा बनाई गई थी। कांग्रेस सरकार तो अपने कार्य में 4 महीने देरी से चल रही है।
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस के नेता केंद्र सरकार द्वारा दिए गए प्रोजेक्ट और धनराशि का श्रेय लेने का प्रयास कर रहे हैं। अगर 1506 करोड़ का रोपवे , 1813 करोड़ की पेयजल योजना और 1600 करोड़ की फोरलेन योजना केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार हिमाचल को दी है।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles