Saturday, April 11, 2026

पूर्व भाजपा की सरकार हर मोर्च पर रही विफल : प्रतिभा सिंह

कांगे्रस अध्यक्ष ने दी पार्टी उम्मीदवारों को जीत की शुभकामनाएं
हिमाचल आजकल
शिमला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व सांसद प्रतिभा सिंह ने शिमला नगर निगम के चुनावों में खड़े पार्टी के सभी प्रत्यशियों को जीत की शुभकामनाएं दीहै। उनका कहना है कि लोकतंत्र में जनमत किसी भी राजनैतिक दल की दिशा व दशा तय करता हैं।
प्रतिभा सिंह ने कहा है कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी है जो जनकल्याण के प्रति पूरी तरह समर्पित हैं। पूर्व भाजपा सरकार पर वह हर मोर्चे पर विफल रही। डबल इंजन का दावा करने वाली भाजपा सरकार ने प्रदेश की अर्थव्यवस्था को पूरी तरह चौपट कर दी। केंद्र से उसे एेसी कोई भी विशेष आर्थिक सहायता नही मिली जिससे प्रदेश की वित्तीय स्थिति में कोई सुधार होता।
उन्होंने ने कहा कि डबल इंजन की सरकार का प्रदेश को कोई लाभ नहीं मिला। प्रदेश के दो नेता एक मंत्री तो दूसरा उनके सगंठन का राष्ट्रीय अध्यक्ष होने के बावजूद भी प्रदेश को कोई विशेष पैकेज नही मिला जिससे प्रदेश में आेद्योगिक विकास की गति मिलती और बढ़ती बेरोजगारी पर कोई अंकुश लगता। प्रतिभा सिंह ने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार ने कर्मचारियों की भी उपेक्षा की। उनकी मांगों पर कभी कोई विचार नही किया। उनके देय भते भी उन्हें कभी समय पर नही दिए। यही बजह रही कि आज पूर्व भाजपा सरकार की 12 हजार करोड़ से अधिक की कर्मचारियों की देनदारियां कांग्रेस सरकार को चुकानी पड़ रही हैं।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles