Saturday, April 11, 2026

नगर निगम चुनाव में कांग्रेस लगाएगी जीत की हैट्रिक : रोहित ठाकुर

नगर निगम चुनाव में हार देखकर भाजपा नेता बौखलाहट में
हिमाचल आजकल
शिमला। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि नगर निगम शिमला के चुनाव में कांग्रेस जीत की हैट्रिक लगाएगी। इससे अपले कांग्रेस ने उप चुनाव और विधानसभा चुनाव भाजपा को शिकस्त दी है। अब नगर निगम शिमला के चुनाव में कांग्रेस को भारी बहुमत मिलने जा रहा है। उनका कहना है कि कांग्रेस सरकार व कांगे्रस शासित नगर निगम शिमला के सभी वार्डों का मिलकर विकास करेंगे। नगर निगम चुनाव में हार देखकर भाजपा नेता बौखलाहट में है। वे सोमवार को शिमला में पत्रकारों से बात कर रहे थे।
रोहित ठाकुर ने कहा कि कांगे्रस सराकर ने अपने का पांच महीन के कार्यकाल में कई अहम फैसले लिए है। पहली ही कैबिनेट की बैठक में ओल्उ पैंशन योजना को लागू किया गया। इससे प्रदेश के करीब 1 लाख 36 हजार कर्मचारियों को राहत मिली है। इसके अलावा सरकार ने कर्मचारियों को डीए की किस्त भी जारी कर दी है। उनका कहना है कि इस अवधि के दौरान करीब 5 हजार कर्मचाी नियमित किए गए है। जबकि 900 दिहाड़ीदारों को अनुबंध पर लाया गया। यिाक्षा मंत्री ने कहा कि सरकार बागवानों को बड़ी राहत देने जा रही है। सेब को मंडियों में किलो के हिसाब से बेचा जाएगा। जबकि मंडी मध्यस्थता योजना के तहत सरकार ने अब तक 24 करोड़ रुपए की राशि जारी कर दी है। इसके अलावा प्रदेश में 8 सीए स्टोर बनाए जा रहे है। इससे फल उत्पादकों को लाभ मिलेगा। रोहित ठाकुर ने कहा कि नगर निगम के चुनाव की हार के डर से भाजपा को अपना अध्यक्ष तक बदलना पड़ा है। वहीं केंद्रीस मत्री अनुराग का चुनाव प्रचार भाजपा को उल्टा पड़ेगा। वहीं मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सृुक्खू दो बार पार्षद रहे है। शिमला मुख्यमंत्री की कर्मभूमि है।

नगर निगम चुनाव में धन बल का प्रयोग कर रही भाजपा : अनिरुद् सिंह
पंचायती राज मंत्री अनिरुद्व सिंह ने कहा कि भाजपा नगर निगम चुनाव में धनबल का प्रयोग कर रही है। पूर्व मेयर के पुत्र की गाड़ी संजौली में शराब पकड़ी गई। पुलिस में मामला दर्ज है। उन्होने कहा कि नगर निगम में जीत के बाद शिमला का विकास तेजी होगा। सरकार ने रिज मैदान से संजौली व छोटा शिमला तक और सीटीओ से साईक्लिंग ट्रैक बनाया जाएगा। इसके अलावा शिमला शहर में चार इंडोर स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोरोना काल के दौरान का दुकादारों से किराया नहीं माफ किया जाएगा। अनिरुद्व सिंह ने कहा कि पूर्व मंत्री ने शिमला का कोई विकास नहीं किया है। अब भाजपा नेता चुनाव के दौरान उल्टे सीधे बयान दे रहे है। यहां तक भाजपा अध्यक्ष राजीव ङ्क्षबदल ने नगर निगम के चुूनाव की जिम्मेदारी लेने से मना कर दिया है।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles