Sunday, April 12, 2026

शिमला की जनता ने कांग्रेस सरकार के कार्यक्रमों पर लगाई मुहर : सुक्खू

सरकार अगले दस सालों में हिमाचल को बनाएगी सबसे अमीर राज्य
हिमाचल आजकल
शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि शिमला की जनता ने नगर निगम चुनाव में कांग्रेस सरकार के पांच महीने के कार्यकाल पर अपनी मुहर लगा दी है। कांग्रेस को नगर निगम चुनाव में पूर्ण महुमत मिला है। कांग्रेस के सभी पार्षद शहर के जनता की सेवा में तत्पर रहेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार का लक्ष्य हिमाचल को अगले दस सालों में सबसे अमीर राज्य बनाना है। इसके लिए सरकार के मंत्री व अधिकारी कठिन परिश्रम कर रहे है। वे वीरवार को शिमला में पत्रकारों से बात कर रहे थे।
मुख्यमत्री ने कहा कि कांग्रेस की प्राथमिकता शिमला शहर को स्वच्छ शहर बनाना है। इसके अलावा शिमला में पार्किंग और सडक़ों को चौड़ा किया जाएगा। सरकार नगर निगम शिमला को हर संभव मदद करेगी। उन्होंने कहा कि सरकार ने दस साल बाद नगर निगम शिमला के चुनाव को पार्टी सिंबल पर करवाए है। इस चुनाव में कांग्रेस ने भाजपा की विचारधार को हराया है। शिमला में कांग्रेस की एतिहासिक जीत हुई है। कांग्रेस सत्ता सुख के लिए नहीं बल्कि व्यवस्था परिर्तन के लिए आई है।
सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि कांगे्रस सरकार ने अपने पांच महीने के कार्यकाल में जनता के हितों में कई अहम फैसले लिए है। सरकार ने पहली ही कैबिनेट की बैठक में ओल्ड पेंशन स्कीम को लागू किया है। इसके अलावा महिलाओं को हर महीने 1500 रुपए देने का वादा भी पूरा किया है। सरकार ने हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग को भंग करने का अहम निर्णय लिाया है। उनका कहना था कि नगर निगम शिमला के चुनाव में सभी मंत्रियों व विधायकों ने अपनी अहम भूमिका निभाई है। दिनरात मेहनत करने के बाद कांग्रेस को नगर निगम चुनाव में पूर्ण बहुमत मिला है।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles