हिमाचल आजकल
शिमला। भाजपा नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने नगर निगम चुनावों में सभी चुने हुए पार्षदों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि मै जनता के जनमत को स्वीकार करता हूं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने इन नगर निगम चुनावों को बुरी तरह से प्रभावित करने का प्रयास किया। अगर ध्यान से देखा जाए तो शिमला नगर निगम को एक अर्गेनिक मैंडेट नहीं मिल पाया। क्योंकि कांग्रेस के नेताआें ने बाहर के विधानसभा क्षेत्र से शिमला नगर निगम में बड़ी तादाद में वोट बनाए थे इससे चुनाव प्रभावित हुआ।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि जो वोट बाहर की विधानसभाआें से शिमला में बने गए थे उनकी शिमला से कोई आत्मीयता नहीं थी। शिमला में रहने वाले लोगों को वोट डालने का अधिकार मिलना चाहिए और उनकी आवाज जरूरी है। जो वोट कांग्रेस पार्टी ने अन्य विधानसभा क्षेत्रों से बनाए थे वह वोट डाल के चले भी गए उनको शिमला शहर से कोई लेना-देना नहीं। उनका कहना है कि कई विधायक, मंत्री और कांग्रेस के मुख्यमंत्री ने 6 महीने पहले किसी और विधानसभा क्षेत्र में मतदान किया और अब शिमला नगर निगम चुनावों में भी मतदान किया। ौर अब शिमला नगर निगम चुनावों में भी मतदान किया, मैं आपका ध्यान इस आेर आकर्षित करना चाहता हूं कि मेरा वोट भी इन नगर निगम चुनावों के लिए बनाया गया था पर मैंने और मेरे परिवार ने चि_ी के माध्यम से अपना वोट वापस लिया । हम नैतिकता के आधार पर चुनाव लड़ते हैं वह।
उन्होंने कहा कि वोट तो शिमला में हम भी डाल सकते थे। कांग्रेस की सरकार ने चुनाव को प्रभावित करने का प्रयास किया उन्होंने कर्मचारियों को डीए की किस्त दी और कर्मचारियों को रेगुलर करने का अर्डर जारी किया है यह 3 महीने पहले भी हो सकता था । अगर यह नगर निगम चुनावों में हुआ है इसका मतलब कांग्रेस ने इन चुनावों को प्रभावित किया।
शिमला शहर को नहीं मिल पाया अर्गेनिक मेडेट : जयराम ठाकुर
Get in Touch


| All Rights Reserved | Website By :