हिम स्पोर्टस एंड कल्चरल एसोसिएशन क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन
हिमाचल आजकल
शिमला। हिम स्पोर्टस एंड कल्चरल एसोसिएशन शिमला के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को राजभवन में एसोसिएशन के अध्यक्ष चौहान, व मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान की अध्यक्षता में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से मुलाकात की । उन्होंने राज्यपाल को 10 जून से शिमला में आयोजित की जा रही क्रिकेट प्रतियोगिता के शुभारम्भ अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर आने का निमंत्रण दिया।
राज्यपाल ने प्रतियोगिता के आयोजन के लिए आयोजन मंडल को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रयास निश्चित तौर पर युवाओं को समाज से जोडऩे और नशे जैसी बुराई के खिलाफ कारगर सिद्घ हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि आज युवाआें को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने की जरूरत है और एेसे आयोजन इस दिशा में सकारात्मक संदेश देते हैं। उन्होंने कहा कि आज खेलों को प्रोत्साहित करने की जरूरत है।
इस अवसर पर, नरेश चौहान ने राज्यपाल को जानकारी दी कि हिम स्पोर्टस एण्ड कल्चरल एसोसिएशन हर वर्ष नियमित तौर पर क्रिकेट और अन्य सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन करती है। इस तरह के आयोजन का उद्देश्य युवाओं में खलों को बढ़ावा देना और अन्य सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से युवाओं का रूझान रचनात्मक व सकारात्मक दिशा में बढ़ाना है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में चार टीमें भाग लेंगी, जिनमें गवर्नर, मुख्यमंत्री, चीफ चस्टिस व पत्रकार की टीमें भाग लेेंगे । एसोसिएशन के महासचिव हरदयाल भारद्वाज भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने की जरूरत : शिव प्रताप शुक्ल
Get in Touch


| All Rights Reserved | Website By :