Sunday, April 12, 2026

बुद्ध पुर्णिमा पर पंथा घाटी के गोंपा में रंगारंग कार्यक्रम

कार्यक्रम में विधायक रवि ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि की शिरकत, गोंपा प्रबंधन को दो लाख देने का किया ऐलान
हिमाचल आजकल
शिमला ।  महात्मा बुद्ध की 2567 वीं जंयती धुमधाम से मनाई गई। बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर मुख्य कार्यक्रम शिमला के पंथाघाटी में स्थित बौद्ध विहार में आयोजित किया गया।
  यह कार्यक्रम  भारत-तिब्बत मैत्री संघ व शिमला तथा किन्नौर, लाहुल-स्पीति बौद्ध सेवा संघ द्वारा करवाया गया।इस मौके पर बौद्ध भिक्षुओं ने विशेष पूजा-अर्चना की व भगवान बुद्ध के उपदेशों का स्मरण किया।
 बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे लाहौल स्पीति के विधायक रवि ठाकुर ने कहा कि आज के दिन महात्मा बुद्ध को जन्म, ज्ञान व निर्वाण प्राप्त हुआ था।तिब्बत से तिब्बतीयन होकर आये तब से निर्वासित हैं और भारत में अलग थलग है। इनको भी भारत में सम्मान मिलना चाहिए।यदि नेपाल व बांग्ला से आय लोगों को यहां शरण मिल सकती है। तो तिब्बतियों को क्यों नही?

तिब्बतीयन शांति से रहते है और भारत के लिए इनका अहम योगदान रहा है। उन्होंने इस दौरान गोंपा प्रबंधन को दो लाख रुपए देने की घोषणा भी की। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया. इसमें तिब्बती संस्कृति का झलक देखने को मिली। कार्यक्रम में मुखौटा नृत्य, पंरपरागत हिमालयी तिब्बती नृत्य, किन्नौरी, लाहौरी, स्पिति के नृत्यों के साथ ही प्रसिद्ध सिंह नृत्य भी किया गया।
 इस अवसर पर शिमला शहरी से विधायक हरीश जनार्था, सीएम सुखविंदर सिंह ठाकुर के ओएसडी गोपाल शर्मा, भुवनेश्वरी ठाकुर साहित गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
बाद में बौद्ध धर्म के अनुयायियों ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह से उनके कार्यलय राजीव भवन में भेंट कर उन्हें खतक भेंट की।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles