हिमाचल आजकल
शिमला। मणिपुर के तनावग्रस्त क्षेत्र से सुरक्षित निकाले गए हिमाचल के छात्रों ने सोमवार बीते शाम मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से नई दिल्ली स्थित हिमाचल सदन में मुलाकात की।
उन्होंने त्वरित सहायता उपलब्ध करवाने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री के व्यक्तिगत प्रयासों के फलस्वरूप मणिपुर में उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे हिमाचल से संबंधित पांच छात्रों सकुशल दिल्ली पहुंचे। विद्यार्थियों को विशेष उड़ान के माध्यम से इम्फाल से कोलकाता और उसके बाद दिल्ली लाया गया।
मुख्यमंत्री ने छात्रों की सकुशल वापसी सुनिश्चित करने के लिए व्यक्तिगत तौर पर बच्चों का यात्रा खर्चा भी वहन किया। इससे पहले सोमवार देर शाम हिमाचल भवन में पहुंचने पर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर एवं ग्रामीण विकास मंत्री अनिरूद्घ सिंह ने इन छात्रों की अगवानी की।
छात्रों ने त्वरित सहायता के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया
Get in Touch


| All Rights Reserved | Website By :