हिमाचल आजकल
शिमला। नेता प्रतिपक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार का आभार प्रकट करते हुए कहा कि की केंद्र सरकार ने सेब उत्पादकों के लिए एक बड़ा व ऐतिहासिक निर्णय लिया है। उन्होंने कहा भारत में भूटान को छोड़ विदेश से न्यूनतम 50 रुपए प्रति किलो से कम दाम पर अब सेब नहीं आएगा । केंद्र सरकार के इन आदेशों का सेब राज्य हिमाचल के बागबानों को बड़ा लाभ होने जा रहा है। उन्होंने कहा केंद्र सरकार ने सेब पर आयात शुल्क 50 फीसदी लगा दिया है जिसके लगने के बाद विदेश से आने वाला सेब न्यूनतम 75 रुपए प्रतिकिलो मिलेगा। उदाहरण के तौर पर 100 रुपए प्रतिकिलो का सेब अब भारत में आयत शुल्क लगने के बाद 150 रुपए का मिलेगा।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर पिछले 5 साल में सेब उत्पादन को देखा जाए तो वर्ष 2019-20 कुल पेटियां 3$ 58 करोड़ वर्ष, 2020-21में 2$ 40 करोड़ पेटियां , वर्ष 2021-22 में 3$ 22 पेटियां जबकि वर्ष 2022-23 में 33.52 पेटियां का उत्पादन हुआ है।
पर अब केंद्र सरकार ने भूटान को छोडक़र विदेश से 50 रुपए प्रति किलो से कम दाम पर सेब के आयात पर रोक लगा दी है। अब विदेशों से जो सेब आएगा उसकी न्यूनतम कीमत 50 रुपए प्रति किलो के साथ 50 फीसदी आयात शुल्क जोड़े जाने पर 75 रुपए प्रति किलो होगी। परिवहन का खर्च अलग से होगा।
केंद सरकार ने हिमाचल के सेब उत्पादकों को दी बड़ी राहत : जयराम ठाकुर
Get in Touch


| All Rights Reserved | Website By :