दिल्ली में प्रतिभा सिंह व मुख्यमंत्री की मुलाकात के कई मायने
हिमाचल आजकल
शिमला। हिमाचल की कांग्रेस सरकार में निगमों व बोर्डों के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के पद पाने के लिए जोर अजामाइश शुरू हो गई है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिल्ली में डेरा डाले हुए है। प्रदेश कांग्रेस के नेताओं ने चेयरमैन व वाइस चेयरमैन का पद हथियान के लिए लॉबिंग तेज हो गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह व मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के बीच मंगलवार को दिल्ली में निगम और बोर्डों की नियुक्ति को लेकर मंथन हुआ है।
प्रदेश सरकर में बड़े पद पाने को लेकर पिछले दो दिनों से दिल्ली में खिचड़ी पक रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह संगठन में बेहतर कार्य करने वाले नेताओं को सरकार में एडज़स्ट करने के लिए कांग्रेस के आला नेताओं के सामने आपनी बात रख रही है। जबकि मुख्यमंत्री के करीबियों ने भी अपनी लॉबिंग तेज कर दी है। प्रदेश के कई बड़े निगमों व बोर्डों में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष की तैनाती की जानी है। इसके अलावा मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर भी कयास लगाए जा रहे है। लेकिन निगम और बोर्डों में नियूक्ति को लेकर राजनीति गरमाने लगी है। कांग्रेस से जूड़े सूत्र बताते है कि प्रतिभा सिंह ने निगमों व बोर्डों में नियूक्ति को लेकर दिल्ली में प्रदेश कांगेस प्रभारी राजीव शुक्ला के सामने बीते सोमवार को अपनी बात रखी। वहीं मंगलवार को प्रतिभा सिंह व मुख्यमंत्री के बीच भी राजनीतिक चर्चा हुई है। उधर, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर व पंचायत राज मंत्री अनिरुद्व सिंह भी इन दिल्ली में ही है। लिहाजा हिमाचल की सियासत काकेंद्र दिल्ली बना हुआ है।
बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू मंत्रिमंडल विस्तार साथ साथ निगमों और बोर्डों में नियुक्ति को लेकर कांग्रेस आलाकमान से चर्चा करेंगे। कांग्रेस आलाकमान से हरी झंडी मिलने के बाद ही निगम व बोर्डों में संगठन के नेताओं को एडज़स्ट किया जाएगा। वहीं कांग्रेस संगठन में निगमों व बोर्डों में पद चाहने वालों की लंबी फेहरिस्त है। ऐसे में किस नेता को कौन पद दिया जाए इस बार कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को खूब मथापच्ची करने पड़ रही है। बहरहाल मुख्यमंत्री के शिमला लौटने के बाद ही इस बारे स्थिति साफ हो पाएगी।
निगमों व बोर्डों में चेयरमैन व वाइस चेयरमैन का पद पाने के लिए शह मात का खेल
Get in Touch


| All Rights Reserved | Website By :