Sunday, January 11, 2026

प्रदेश के हर जिले को एक परटीकुलर स्पोर्ट्स में किया जाएगा विकसित : विक्रमादित्य सिंह

खेल मंत्री ने 20वीं अखिल भारतीय डा. यशवंत सिंह परमार मेमोरियल वालीबॉल प्रतियोगिता का किया शुभारम्भ
हिमाचल आजकल
शिमला। लोक निर्माण, युवा सेवाएं एवं खेल मामले मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार का प्रयास रहेगा कि पाइलट प्रोजेक्ट के रूप में हर जिले को किसी न किसी एक परटिकुलर स्पोर्ट्स में विकसित किया जाए। हिमाचल में जो लीडिंग परस्नेलटी हैं उनसे एक-एक खेल को गोद लेने का आग्रह किया जाएगा और उनको सरकार की तरफ से पूरा सहयोग उपलब्ध करवाया जाएगा। खिलाडिय़ों को खेलने की सारी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएगी ताकि खिलाड़ी राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन कर सकें।
विक्रमादित्य सिंह मंगलवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, शोघी में आयोजित 20वीं अखिल भारतीय ड यशवंत सिंह परमार मेमोरियल वलीबल प्रतियोगिता के शुभारम्भ अवसर पर लोगों को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार का उद्देश्य युवाआें की रूचि, जो खेलों में कम हुई है, उसे फिर से बढाना है। वलीबॉल ही नहीं बल्कि जिन खेलों में शारीरिक व मानसिक विकास हो उन खेलों को भी प्रदेश सरकार बढ़ावा देगी।
उन्होंने कहा कि खेलों के लिए स्वस्थ दिमाग व स्वस्थ शरीर दोनों अति आवश्यक हैं। सरकार का प्रयास है कि अच्छी खेल-कूद प्रतियोगिताएं प्रदेश के कोने-कोने में करवाई जाए तथा अच्छा ढ़ाचा भी तैयार किया जाए। हिमाचल के युवा जो खेलों में हिमाचल का नाम रोशन कर रहे हैं। वैसे ही खेल सुविधा में हिमाचल का नाम रोशन करें। हमारा प्रयास है कि आने वाले समय में प्रदेश के कोने-कोने में खेलों को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्पोर्ट्स स्टेडियम भी बनाए जा रहे हैं उनमें सभी प्रकार की सुविधाएं देना भी उनका लक्ष्य है। कटासनी के स्टेडियम को भी अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की शूटिंग रेंज के रूप में विकसित किया जा रहा है। राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की शूटिंग रेंज 40 करोड़ रूपये की लागत से बन कर तैयार होगी।
युवा मामले एवं खेल मंत्री ने बताया कि प्रदेश में 20 खेल स्टेडियमों का निर्माण कार्य प्रगति पर है जिसे निकट भविष्य में पूरा कर लिया जाएगा और इसके अतिरिक्त विभाग द्वारा प्रदेश में उच्च स्तरीय खेल संरचना ढांचा बनाने के लिए वर्तमान वित्तीय वर्ष 2023-24 में विभाग द्वारा 3,021 लाख रूपये की राशि व्यय की जायेगी।


उन्होंने बताया कि मुख्यमन्त्री युवा खेल प्रोत्साहन योजना वर्ष 2020-21 में शुरू की गई है तथा इस योजना के अन्तर्गत 1600 लाख रुपए की लागत से प्रत्येक विधान सभा क्षेत्र में एक-एक खेल मैदान का निर्माण किया जा रहा है जिसके लिए इस वित्त वर्ष में विभाग द्वारा 1,020 लाख रुपए व्यय किये जायेंगे। हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश के युवाआें के राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका को मध्यनजर रखते हुए हिमाचल प्रदेश स्वर्णिम जयन्ती खेल नीति 2021 अधिसूचित कर दी गई है।
भारत सरकार की खेलो इण्डिया योजना के अंतर्गत प्रदेश के सुन्दरनगर, ठोड़ों मैदान सोलन, बंगाणा ऊना में इण्डोर स्टेडियम, परागपुर में बाउदेशीय हल और नूरपुर ने एथलेटिक्स ट्रैक व सिरमौर के माजरा में हॉकी एस्ट्रोटर्फ मैदान निर्मित किये जाने के लिए 3,050 लाख रुपये के प्रस्तावों की युवा मामले एवं खेल मन्त्रालय भारत सरकार से सैद्घांतिक अनुमोदन की स्वीति प्राप्त हो गई है जिसमें से भारत सरकार युवा मामले एवं खेल मन्त्रालय से 675 लाख रूपये की किश्त प्राप्त हो चुकी है इन खेल ढांचों का निर्माण कार्य आरम्भ कर दिया गया है।
उन्होंने बताया कि शोघी में आयोजित इस प्रतियोगिता मे आठ टीमों के लगभग 98 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं, जिसमें पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, गुजरात, भारतीय रेलवे, भारतीय सेना, भारतीय नौ सेना, हिमाचल प्रदेश की टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता मे प्रथम पुरस्कार 2 लाख रुपए, द्वितीय पुरस्कार 1 लाख रुपए व तृतीय पुरस्कार 75 हजार रुपए रखा गया है।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles