Sunday, August 2, 2026

देश की ग्रीन सिटी बनने की ओर अग्रसर शिमला: सुक्खू


ई-चार्जिंग स्टेशनों के लिए ट्रांसफार्मर स्थापित करने को 3$63 करोड़ जारी
हिमाचल आजकल
शिमला। हिमाचल की हरित ऊर्जा राज्य की परिकल्पना को साकार करने के ²ष्टिगत प्रदेश सरकार शिमला शहर और उसके आसपास पर्याप्त चार्जिंग बुनियादी अधोसंरचना निर्मित करने के जा रही है। शहर में ई-बसों के सुचारू संचालन के लिए कई अहम प्रयास किए जा रहे हैं ताकि शिमला को देश की ग्रीन सिटी बनाया जा सके।
इस पहल को आगे बढ़ाते हुए हिमाचल पथ परिवहन निगम ने शिमला शहर में संचालित 70 ई-बसों के लिए पांच नए चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इन चार्जिंग स्टेशनों के लिए ट्रांसफार्मर स्थापित करने के लिए परिवहन निगम द्वारा हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड के पास करीब 3$63 करोड़ रुपए की राशि जमा करवा दी गई है।
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल पथ परिवहन निगम की 1500 से अधिक बसों के बेड़े को चरणबद्घ तरीके से इलेक्ट्रिक बसों से बदला जाएगा और इसके लिए पर्याप्त चार्जिंग और अन्य संबद्घ बुनियादी ढांचा तैयार किया जा रहा है।
शिमला में तारादेवी, टूटीकंडी क्रसिंग, लाललपानी, जुन्गा और ठियोग में नए चार्जिंग प्वाइंट स्थापित किए जाएंगे। इससे शिमला शहर के 40 किलोमीटर के दायरे में संचालित की जा रही बसों को पर्याप्त चार्जिंग सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इसके अलावा, ढली में स्थापित 1,000 केवीए चार्जिंग स्टेशन की क्षमता को भी बढ़ाकर 2,000 केवीए किया जाएगा। राज्य बिजली बोर्ड अब इन सभी चार्जिंग स्टेशनों के लिए ट्रांसफार्मर उपलब्ध करवाएगा। ट्रांसफार्मर स्थापित होते ही ई-बस चार्जर स्थापित कर दिए जाएंगे।
नए चार्जिंग स्टेशन स्थापित होने के बाद शहर के 40 किलोमीटर के दायरे में ई-बसों का संचालन सुचारू हो जाएगा। स्मार्ट सिटी मिशन के तहत, शिमला शहर को हाल ही में 20 ई-बसें प्रदान की गई हैं। इससे इनकी संख्या 50 से बढक़र 70 हो गई है। इनमें से 6-6 बसें न्यू शिमला और संजौली सेक्टर को प्रदान की गई हैं और आठ बसें बस स्टैंड क्षेत्र को प्रदान की गई हैं। एचआरटीसी ने अतिरिक्त नई इलेक्ट्रिक बसें खरीदने के लिए टेंडर भी जारी कर दिए हैं। सभी 70 ई-बसें शहर के स्थानीय रूट पर ई-बसें संचालित की जाएगी, जिससे राजधानी में सार्वजनिक परिवहन प्रणाली पूरी तरह से ई-परिवहन सुविधा में बदल जाएगी और शिमला शहर के वातावरण को स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त रखने में यह सहायक सिद्घ होंगी।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles