Sunday, August 2, 2026

मराथु पडारा थरोला टाहू सडक़ के लिए 20 करोड़ स्वीकृत

हिमाचल आजकल
शिमला। कोटखाई की मराथु -पडारा- थरोला- टाहू सडक़ को स्तरोन्नत करने की थरोला पंचायत की जनता की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरी हो गई है। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने इस सडक़े लिए 20 करोड़ की राशि स्वीकृत करवाई हैं। थरोला पंचायत के पूर्व प्रधान गुमान सिंह, अमोलक राम मैहता,ब्लॉक युवा कांग्रेस जुब्बल नावर कोटखाई के अध्यक्ष कपिल ठाकुर, प्रधान जोगिन्दर सिंह, बृजलाल आजाद, बेलीराम चौहान, सुधीर आजाद, जितेंदर मैहता, कमलेश ठाकुर, संधिरा रांटा, राजेंद्र धौटा, सुरेश चौहान, नारायण दत्त, लोकिन्दर पुरटा,राकेश स्तान, आनंद मेहता, तुषार स्तान और गुलशन दीवान ने कहा कि कांग्रेस सरकार बनने के 6 माह के भीतर थरोला पंचायत को शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बड़ी सौगात दी हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता बड़े-बड़े विजन की बात करते हैं जबकि पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में पांच 5 वर्ष तक थरोला पंचायत की सुध तक नहीं ली। उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर जुब्बल नावर कोटखाई का समग्र और संतुलित विकास कर रहें हैं।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles