Sunday, August 2, 2026

केंद्र सरकार ने सेब पर आयात शुल्क कम करने का बागवान विरोधी फैसला लिया : प्रतिभा सिंह

हिमाचल आजकल
शिमला,। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व सांसद प्रतिभा सिंह ने विदेशी सेब पर आयात शुल्क कम करने की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का यह फैसला पूरी तरह किसान व बागवान विरोधी हैं। पहले ही प्रदेश के बागवान सेब की बढ़ती उत्पादन लागत व अन्य खर्चो की मार झेल रहें है। एेसे में केंद्र सरकार का वॉशिगटन सेब पर आयात शुल्क कम करना जले पर नमक छिडक़ने के बराबर है। उन्होंने आरोप लगाया है कि केंद्र की मोदी सरकार सोची समझी रणनीति के तहत किसानों व बागवानों के हितों से खिलवाड़ कर रहा है जो कभी सहन नहीं होगा । केंद्र सरकार इस फैसले पर दोबारा विचार करें । प्रतिभा सिंह ने सेब बागवानों से आयात शुल्क कम करने के विरुद्घ एकजुट होने का आह्वान करते हुए कहा है कि कांग्रेस किसानों व बागवानों के साथ किसी भी संघर्ष के लिए खड़ी हैं।
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदेश में चुनावों के दौरान सेब बागवानों से बड़े बड़े वादे किए थे। इसमें विदेशी सेब पर आयात शुल्क बढ़ाने का भी एक प्रमुख वादा था,पर उन्होंने उसके विपरीत इसे कम कर दिया है। इससे साफ है कि उनकी कथनी और करनी में दिन रात का अंतर है। उन्होंने प्रदेश की पूर्व भाजपा सरकार पर भी आरोप लगाया कि भाजपा की सरकार ने भी अपने कार्यकाल में किसानों व बागवानों की घोर उपेक्षा की। भाजपा ने किसानों व बागवानों को मिलने वाले उर्वरकों में भारी बढ़ोतरी के साथ साथ बागवानों को मिलने वाली सुविधाआें में भी भारी कटौती की। सेब ट्रे से लेकर कार्टन व सभी प्रकार की कीटनाशक दवाइयां भी महंगी की गई। भाजपा ने अपने कार्यकाल में कोई भी मदद सेब बागवानों की नहीं की।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles