शरौंथा स्कूल भवन के निर्माण पर खर्च होंगे 2. 35 करोड़
हिमाचल आजकल
शिमला। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा व्यवस्था को मजबूज करने के लिए कटिबद्ध है ताकि ग्रामीण परिवेश में रहने वाले छात्रों को घर द्वार पर बेहतर शिक्षा सुविधा उपलब्ध हो सके। शिक्षा मंत्री ने वीरवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शारौंथा के भवन का शिलान्यास किया। इस स्कूल भवन के निर्माण पर 2. 35 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।
उन्होंनेें कहा कि इस स्कूल भवन की टेंडर प्रक्रिया जल्द से जल्द शुरू की जाएगी ताकि भवन का निर्माण कार्य शुरू किया जा सके, जिससे यहां पर पढऩे वाले छात्रों को इसका लाभ प्राप्त हो सके। रोहित ठाकुर ने स्कूल भवन के लिए भूमि दान करने वाले स्थानीय लोगों का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि विकास की दृष्टि से जुब्बल नावर कोटखाई विधानसभा क्षेत्र का एक विशेष स्थान है इसलिए क्षेत्र को शिखर पर ले जाने के हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि क्षेत्र की सडक़ों के सुधारीकरण पर जोर दिया जाएगा ताकि क्षेत्र के लोगों को अपने उत्पाद को मंडियों तक पहुंचाने में किसी प्रकार की असुविधा न हो।उन्होंने संबंधित अधिकारियों को क्षेत्र में सडक़ों के रखरखाव के लिए निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में हर प्रकार की मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध की जाएगी ताकि लोगों को उसका लाभ प्राप्त हो सके। इस मौके पर रोहित ठाकुर ने जन समस्याएं सुनी और उनका मौके पर ही निपटारा किया।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष मोतीलाल डेरटा, उपमंडल दण्डाधिकारी सन्नी शर्मा, तहसीलदार टिक्कर अंजना शर्मा, प्रधानाचार्य श्याम लाल धीमान, ग्राम पंचायत प्रधान उषा चौहान, कांग्रेस कमेटी महासचिव जुब्बल कोटखाई योगेश शर्मा सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी व अधिकारी उपस्थित रहे।


| All Rights Reserved | Website By :