Sunday, August 2, 2026

शिमला का सर्कुलर सडक़ को किया जाएगा चौड़ा, सरकार करेगी भूमि अधिग्रहण : विक्रमादित्य सिंह

शिमला शहर को जाम मुक्त बनाने के लिए विक्रमादित्य सिंह ने सर्कुलर सडक़ का किया निरीक्षण
हिमाचल आजकल
शिमला। प्रदेश्या सरकार ने शिमला शहर को जाम मुक्त बनाने की दिशा में कदम उठाने शुरू कर दिए है। सरकार सर्कुलर रोड पर जमीन अधिग्रहण करेगी और सडक़ को चौड़ा किया जाएगा। इससे स्थानीय लोगों और पर्यटकों को सुविधा हो सके। इस कड़ी में वीरवार को लोक निर्माण एवं युवा सेवाएं व खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शहर के सर्कुलर सडक़ का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सचिवालय से होते हुए संजौली चौक, इंदिरा गाँधी मेडिकल कॉलेज , लक्कड़ बाजार, विक्ट्री टनल व छोटा शिमला होकर वापस सचिवालय पहुंचे।
इससे पहले सचिवालय में अधिकारीयों के साथ इस सन्दर्भ में आयोजित बैठक के बाद पत्रकारों से कहा कि शिमला प्रदेश की राजनीतिक, प्रशासनिक और पर्यटन राजधानी है इसलिए यहां सुगम यातायात होना बेहद जरूरी है। इसी दिशा में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के निर्देशों पर शहर के सर्कुलर रोड का निरीक्षण कर जाम से सम्बंधित सभी बाधाआें को दूर करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस मार्ग पर जिन जिन स्थानों पर व्यस्ततम समय जाम की स्थिति रहती है उन जगहों को चिन्हित किया जाएगा और वहां मार्ग को चौड़ा करने के लिए जमीन अधिग्रहण की दिशा में कार्य किया जाएग इस कार्य के लिए एक समिति का गठन किया जाएगा जो इसकी विस्तृत कार्य योजना तैयार कर मुख्यमंत्री के साथ विचार विमर्श बाद इसे क्रियान्वित करेगी।


लोक मिर्नाण मंत्री ने बताया कि करीब 1700 करोड़ रुपए की लगत से वल्र्ड बैंक की सहायता से जो रोपवे शिमला के लिए आ रहा है उससे भी आने वाले समय में शिमला शहर को जाम से रहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि शहर को जाम मुक्त बनाने की दिशा में वीरवार को सर्कुलर रोड से शुरुआत की गई है और आने वाले समय में अन्य अहम मार्गों पर भी सुगम यातायात के लिए प्रयास किए जाएंगे।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles