Sunday, August 2, 2026

कांग्रेस सरकार शराब माफिया के दबाव में कर रही काम : रणधीर शर्मा

हिमाचल आजकल
शिमला।  प्रदेश भाजपा के मुख्य प्रवक्ता व विधायक रणधीर शर्मा ने कहा आरोप लगाया कि वर्तमान कांग्रेस सरकार शराब माफिया के दबाव में काम कर रही है। मार्च महीने के बाद हिमाचल में नई जगहों पर शराब के ठेके खुल रहे हैं, कई जगह पंचायतों के एनओसी  लिलए बिना भी शराब के ठेके खुले हैं। इन ठेकों का वहां की जनता विशेषकर महिला मंडल जबरदस्त विरोध कर रही हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के जो नियम वर्तमान सरकार ने बनाए हैं यह पूर्ण रूप से शराब माफिया को लाभ देने के लिए है। इसकी भाजपा कड़ी निंदा करती है।
उन्होंने कहा कि इन अनुचित नियमों की आड़ में शराब के ठेकेदारों ने जगह-जगह शराब के ठेके और अहाते खोलना शुरू कर दिए हैं। वर्तमान कांग्रेस सरकार वैसे तो नशे के खिलाफ अभियान चला रही है लेकिन दूसरी तरफ यह सरकार शराब माफिया के दबाव में काम कर रही है। रणधीर कपूर ने कहा कि किरतपुर मनाली फोरलेन का अभी उद्घाटन भी नहीं हुआ है और अभी उस फोरलेन पर चाय की दुकानें भी नहीं है। लेकिन शराब के ठेके खुल चुके हैं। एक फोरलेन पर जगह-जगह शराब के ठेके बड़ी संख्या में खुले है।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles