Sunday, August 2, 2026

जुब्बल कोटखाई के लिए 3 सीए स्टोर स्वीकृत हुए : रोहित ठाकुर

शिक्षा मंत्री ने किया गुजांदली उप स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण
सवेरा ब्यूरो
शिमला। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को घर द्वार पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्घ है। उन्होंने कहा कि किसानों व बागवानों के उत्थान के लिए प्रदेश सरकार कृतसंकल्प है। जुब्बल नावर कोटखाई क्षेत्र में सभी संभावनाआें को तलाश कर सर्वांगीण विकास सुनिश्चित किया जाएगा ताकि क्षेत्र के लोगों को उसका लाभ प्राप्त हो सके। शिक्षा मंत्री ने वीरवार को टिककर क्षेत्र के राजकीय उप स्वास्थ्य केंद्र गुजांदली का लोकार्पण किया। करीब 18 लाख रुपए से निर्मित उप स्वास्थ्य केंद्र से स्थानीय लोगों को बेहतर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त होगा। इसके बाद शिक्षा मंत्री ने सामुदायिक भवन टिककर का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य लगभग 40 लाख रुपए से पूरा किया जाएगा। इससे स्थानीय लोगों को यहां पर सामुदायिक आयोजन करवाने की सुविधा प्राप्त होगी।

रोहित ठाकुर ने हंसाडी में लोगों को किया संबोधित, जन सेवा केंद्र के लिए दिए 5 लाख
हंसाडी में जनसभा को संबोधित करते हुउ शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा स्थापित किए जा रहे 8 सीए स्टोर में से 3 सीए स्टोर की स्वीकृति जुब्बल कोटखाई के लिए प्राप्त की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि बागवानों को अपने उत्पाद को मंडियों तक पहुंचाने के लिए क्षेत्र की सभी सडक़ों का सुधार किया जाएगा। शिक्षा मंत्री ने हंसाड़ी में जन सेवा केंद्र के निर्माण के लिए 5 लाख रुपए देने की भी घोषणा की। इस अवसर पर उन्होंने स्थानीय लोगों की समस्याएं भी सुनी और संबंधित अधिकारियों को लोगों की समस्याआें का निपटारा करने के निर्देश दिए।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles