हिमाचल आजकल
शिमला। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल ने फागू में आयोजित कसुंपटी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लिया। उनके साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज व रूप दास कश्यप भी मौजूद रहे। यह कार्यक्रम भाजपा की केंद्र सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित किया गया।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की सोच बदली है, पूरे भारत में इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट पर फोकस किया गया है। भारत शक्तिशाली बना है, निर्णय लेने वाला भारत बना है। उन्होंने कहा कि भारत की गिनती दुनिया के शक्तिशाली देशों में की जाती है। आज केंद्र सरकार ने विश्व पटल पर भारत को लेकर सोच को बदला है। वर्तमान में भारत की तुलना पाकिस्तान से नहीं चीन से होती है। उनका कहन है कि केंद्र सरकार के नेतृत्व में भारत का ²ष्टिकोण बदला है और अगर देश को आगे लेकर जाना है तो इसी दिशा में सबको चलना होगा।



| All Rights Reserved | Website By :