अकेले जिला शिमला में 1.55 करोड़ सेब की पेटियों का उत्पादन होगा
हिमाचल आजकल
शिमला। हिमाचल में इस बार भी सेब की अच्छी फसल होगी। प्रदेश बागवानी विभाग ने सेब के उतपादन की रिपोर्ट सरकार को भेज दी है। हालांकि प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में सेब की कम फसल का अनुमान लगाया है। लेकिन हर साल प्रदेश में सेब के उत्पादन का क्षेत्रफल बढ़ रहा है। बागवानी विभाग ने इस बार प्रदेश में करीब 2 करोड़ 90 लाख सेब की पेटियों के उत्पादन का अनुमान लगाया हैं प्रदेश में सेब सीजन अगले कुछ दिनों में रफ्तार पकडऩी शुरू कर देगा। इससे पहले बागवानी विभाग ने सेब की पैदावार की रिपोर्ट सरकार को सौंप दी है। बागवानी विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक इस बार प्रदेश में करीब 2.90 करोड़ सेब की पेटियों के उत्पादन का अनुमान लगाया है। जबकि पिछले साल प्रदेश में करीब 3.36 करोड़ सेब की पेटियों का उत्पादन हुआ था। हिमाचल में करीब 1 लाख 20 हजार हेक्टयर क्षेत्र में सेब की पैदावार होती है। इस बार अकेले शिमला जिला में ही करीब 1.55 करोड़ सेब की पेटियों के उत्पादन का अनुमान लगाया है। जबकि कुल्लू जिला में 62 लाख और किन्नौर जिला में 33 लाख सेब की पेटियों के उत्पादन का अनुमान लगाया है। वहीं मंडी जिला में करीब 26 लाख सेब की पेटियों के उत्पादन का अनुमान है। सूबे में हर साल सेब क उत्पादन का क्षेत्रफल बढ़ रहा है। बागवानी विभाग के अधिकारियों का मानना है कि इस बार कई क्षेत्रों में सेब की फसल कम है। लेकिन सेब का आकार बढ़ जाएगा। जिससे सेब की उत्पादन भी बढ़ेगा। हालंाकि इस बार पिछले साल के मुकाबले इस बार सेब की फसल कम होने का अनुमान लगाया है।
प्रदेश में 15 जुलाई के बाद सेब सीजन जोर पकडऩा शुरू कर देगा। इस बार सरकार ने प्रदेश की फल मंडियों में किलो के हिसाब से बेचने का फैसला लिया है। वहीं बागवानों को भी मंडियों में 24 किलो की पेकिंग में सेब की लाने को कहा गया है। बहरहाल सरकार ने भी मंडियों में सेब सीजन के लिए पूरी तैयारी कर दी है।


| All Rights Reserved | Website By :