शिक्षा मंत्री ने भोलाड में आयोजित धार्मिक अनुष्ठान में की शिरकत
हिमाचल आजकल
शिमला । शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने शनिवार को जुब्बल उपमंडल के तहत ग्राम पंचायत भोलाड़ में आयोजित पवासी महासु देवता के धार्मिक अनुष्ठान में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने पवासी महासू देवता के मंदिर में पूजा अर्चना भी की।
उन्होंने कहा कि आज भोलाड के महासू मंदिर में आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। हमारा क्षेत्र व प्रदेश देवी देवताओं वाला है। यहां के मंदिरों के सौंदर्यीकरण एवं विस्तारीकरण के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद् है। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री ने स्थानीय लोगों की समस्याएं भी सुनी।
उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त मांगों पर उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अन्य प्राप्त मांगों के लिए बजट का प्रावधान कर उनका निपटारा भी किया जाएगा।
लोगों की समस्याओं का शीघ्र समाधान करना सरकार की प्राथमिकता : रोहित ठाकुर
Get in Touch


| All Rights Reserved | Website By :