Sunday, August 2, 2026

खेलों के माध्यम से ही बच्चों का समग्र विकास संभव : रोहित ठाकुर

शिक्षा मंत्री ने अंडर-14 जुब्बल खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह में की शिरकत
हिमाचल आजकल
शिमला । शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि शिक्षा के साथ साथ खेलों का हमारे जीवन में बड़ा महत्व है। खेलों के माध्यम से ही बच्चों का समग्र विकास संभव है। शिक्षा मंत्री ने शनिवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला संसोग में आयोजित अंडर-14 (छात्र व कन्या) जुब्बल खंड स्तरीय खेलकुद प्रतियोगिता के समापन समापन समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने खंड स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए शिक्षा विभाग का आभार व्यक्त जताया।
उन्होंने उन्होंने कहा कि हमारा प्रदेश समृद्घ संस्ति के लिए जाना जाता है। उन्होंने इस प्रतियोगिता के लिए स्थानीय पंचायत के लोगों के सहयोग के लिए भी धन्यवाद व्यक्त किया।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रदेश के हर कोने में छात्रों को गुणवत्ता युक्त शिक्षा प्रदान करना हमारी प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। हमारा प्रयास रहेगा कि निजी व सरकारी स्कूलों के अंतर को खत्म किया जा सके ताकि सभी छात्र को समान शिक्षा मुहैया हो सके।

सरस्वती नगर में खोला जायेगा डे बोर्डिंग स्कूल
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में डे बोर्डिंग स्कूल खोलने का निर्णय लिया है जिसमे शिक्षा के क्षेत्र में विश्व स्तरीय सुविधाएं छात्रों को उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि जुब्बल कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में डे बोर्डिंग स्कूल सरस्वती नगर ने स्थापित किया जायेगा जिससे यहां के छात्रों को उसकी सुविधा उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला संसोग के विद्यालय भवन का निर्माण कार्य अधर में लटका पड़ा था भवन निर्माण के लिए 20 लाख रुपए की राशि जारी की जा चुकी है और अतिरिक्त बजट की जरूरत पडऩे पर पूर्ण किया जायेगा। उन्होंने विद्यालय के लिए खो-खो मेट देने की भी घोषणा की।



प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना के तहत खर्च होंगे 300 करोड़
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना के तहत अंटी सभार सडक़ के लिए 18 करोड़ रुपए की स्वीति प्राप्त की जा चुकी है। जुब्बल नावर कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना के तहत करीब 300 करोड़ रुपए खर्च किए जायेंगे, जिससे क्षेत्र की सडक़ों का सुधारीकरण सुनिश्चित होंगा। शिक्षा मंत्री ने चिंग सडक़ के मेटलिंग के लिए 20 लाख रुपए देने की घोषणा की।


वॉलीबाल प्रतियोगिता में पहले स्थान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पंद्राणु व दूसरे स्थान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जुब्बल, कबड्डी प्रतियोगिता में पहले स्थान पंद्राणु व दूसरे स्थान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गिलटारी, खो-खो प्रतियोगिता में पहले स्थान एंजल अकादमी पब्लिक स्कूल सरस्वती नगर व दूसरे स्थान एसआईपीएस सरस्वती नगर, बैडमिंटन प्रतियोगिता में पहले स्थान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जुब्बल ओर दूसरे स्थान एएपीएस सरस्वती नगर, चेस प्रतियोगिता में पहले स्थान एएपीएस सरस्वती नगर व दूसरे स्थान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पंद्राणु, योग प्रतियोगिता में पहले स्थान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सोलंग व दूसरे स्थान राजकीय उच्च विद्यालय खड़ापत्थर ने हासिल किया।


वॉलीबाल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जुब्बल एवं द्वितीय स्थान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला संसोग, कबड्डी प्रतियोगिता में पहले स्थान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुड्डू व दूसरे स्थान राजकीय उच्च विद्यालय चेबरी, खो-खो प्रतियोगिता में पहले स्थान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सरस्वती नगर व दूसरे स्थान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गिलटारी, बैडमिंटन प्रतियोगिता में पहले स्थान एएपीएस सरस्वती नगर व दूसरे स्थान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पंद्राणु, चेस प्रतियोगिता में पहले स्थान राजकीय माध्यमिक विद्यालय चंद्रपुर और दूसरे स्थान एएपीएस सरस्वती नगर, योगा प्रतियोगिता में पहले स्थान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सोलंग व दूसरे स्थान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सरस्वती नगर ने हासिल किया ह

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles