Monday, August 3, 2026

बल्क ड्रग पार्क से देश का फार्मा हब बनकर उभरेगा हिमाचल : सुक्खू

हिमाचल आजकल
शिमला। जिला ऊना के हरोली क्षेत्र में निर्मित होने वाले बल्क ड्रग पार्क से पूरे क्षेत्र में प्रगति और समृद्घि के एक नए युग की शुरुआत होगी। यह पार्क हिमाचल को देश के फार्मा हब के रूप में स्थापित करने में भी सहायक सिद्घ होगा।
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राष्ट्रीय महत्व की यह परियोजना प्रदेश के मौजूदा फार्मा पारिस्थितिकीय तंत्र को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। राज्य सरकार इस महत्वाकांक्षी परियोजना को समयबद्घ पूरा करने के लिए तसंकल्प है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हिमाचल को निवेश अनुकूल राज्य के रूप में विकसित करने की दिशा में कार्य कर रही है। संभावित निवेशकों को सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं इससे स्थानीय युवाआें को रोजगार के अवसर भी उपलब्ध होंगे।
उन्होंने कहा कि 8000 से 10,000 करोड़ रुपए की निवेश क्षमता वाला यह बल्क ड्रग पार्क 15,000 से अधिक लोगों को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाएगा। इस महत्वाकांक्षी परियोजना की अधोसंरचना निर्मित करने के लिए 225 करोड़ रुपए की अनुदान सहायता की पहली किस्त प्राप्त हो चुकी है। केंद्र सरकार के औषध (फार्मास्यूटिकल्स) विभाग द्वारा बल्क ड्रग पार्क प्रोत्साहन योजना के दिशानिर्देशों के तहत यह अनुदान राशि प्रदान की गई है।
इस परियोजना को समयबद्घ पूरा करने के लिए राज्य सरकार ने हिमाचल प्रदेश बल्क ड्रग पार्क इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड को कर्पोरेट मामलों के मंत्रालय के साथ राज्य कार्यान्वयन एजेंसी के रूप में पंजीत किया है। यह एजेंसी इस परियोजना के कार्यान्वयन में आने वाली सभी बाधाआें का शीघ्र निवारण सुनिश्चित करेगी।
पार्क के निर्माण के लिए 120 मेगावाट बिजली की आपूर्ति पूरी करने के लिए ऊना और टाहलीवाल से निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए दो ट्रांसमिशन लाइनों की योजना बनाई गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने सभी संबंधित विभागों को बल्क ड्रग पार्क को मूर्त रूप देने तथा इसे समयबद्घ पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने विभागों को प्राथमिकता के आधार पर और समयबद्घ तरीके से बल्क ड्रग पार्क से संबंधित कार्यों में तेजी लाने के लिए कहा है। इस पार्क के लिए पानी, बिजली, सडक़ जैसी बुनियादी आवश्यकताआें की पूर्ति पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles