Monday, August 3, 2026

कांग्रेस सरकार के बड़े फैसलों से पूरी तरह से बौखलाई भाजपा : नरेश चौहान

भाजपा सरकार ने पांच सालों में जनता से किए थे झूठे वादे
हिमाचल आजकल
शिमला। मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान ने कहा कि भाजपा प्रदेश की वर्तमान सरकार के प्रदेश हित में लिए गए अहर्म फैसलों से बौखला गई है। भाजपा नेताओं रने पिछले पांच सालों में लेागों से खोखले वादे किए थे। उन्होने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की सरकार का कार्यकाल बहुत ही निराशाजनक रहा है और विकास की ²ष्टि से जनता से किए गए सारे वायदे झूठे साबित हुए। वे शुक्रवार को शिमला में पत्रकारों से अनौपचारिक बात कर रहे थे।
नरेश चौहान ने कहा कि पूर्व सरकार ने अगर प्रदेश हित में कार्य किए होते तो उनकी सरकार दोबारा सत्ता में काबिज होती लेकिन प्रदेश की जनता ने उनकी कारगुजारी और असफलता को देखते हुए कांग्रेस पार्टी को अपना भरपूर समर्थन दिया और प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार काबिज हुई। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के गतिशील नेतृत्व में मात्र 6 महीने के कार्यकाल में ऐतिहासिक फैसलें लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि जबकि पूर्व सरकार ने कर्मचारियों के साथ छल किया जिससे वे खुद को ठगा सा महसूस करते रहे$ 30 से 35 हजार के करीब आउटसोर्स कर्मचारी पूर्व सरकार के पीछे भागते रहे लेकिन उनकी मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया गया ।जबकि वर्तमान सरकार से सत्तासीन होते ही लाखों कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन बहाल करने का अहम फैसला लिया जो एक बड़ी उपलब्धि है।
मीडिया सलाहकार ने कहा कि मुख्यमंत्री प्रदेश की आर्थिक स्थिति को पटरी पर लाने और कर्ज से बाहर निकालने के लिए पूरी तरह प्रयासरत हैं। फ्रंट लाईन पर आकर प्रदेश के हितों की लड़ाई लड़ रहे हैं और इसके लिए भाखड़ा बांध प्रबन्ध बोर्ड और चंडीगढ़ में हिमाचल के शेयर की मांग कर रहे है। यहां तक कि पड़ौसी राज्यों के मुख्यमंत्रियों और केंद्रीय मंत्रियों से बातचीत कर प्रदेश के मसलों को सुलझाने के लिए युद्घ स्तर पर कार्य कर रहे हैं। हिमाचल में जितने भी पॉवर प्रोजैक्टस हैं उनके जरिए हिमाचल की आर्थिक स्थिति को ठीक करना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता से किए गए सभी वायदों को चार वर्षों के भीतर पूरा किया जाएगा और आने वाले समय में हिमाचल प्रदेश देश का अग्रणी राज्य होगा।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles