शिक्षा मंत्री ने टाहू गांव में बस अड्डे से मेहता नगर संपर्क मार्ग का किया लोकार्पण
हिमाचल आजकल
शिमला। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार क्षेत्र में संपर्क मार्गों को मजबूत करेगी ताकि किसानों को अपने उत्पाद मंडियों में पहुंचाने में कोई असुविधा न हो और उनकी आर्थिक स्थिति को बहेतर बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में मूलभूत सुविधाएं सडक़, शिक्षा, स्वास्थ्य व बिजली नेटचर्क को मजबूत बनाया जाएगा ताकि स्थानीय लोगों को घर द्वार पर सुविधा उपलब्ध हो सके। शिक्षा मंत्री शुक्रवार को कोटखाई उपमंडल की ग्राम पंचायत थरोला के टाहू गांव में बस अड्डे से मेहता नगर संपर्क मार्ग का लोकार्पण किया। करीब 1 किलोमीटर लंबे इस संपर्क मार्ग पर 50 लाख रुपए की लागत आई है।
इसके बाद उन्होंने देवरी खनेटी क्षेत्र में 90 लाख रुपए से निर्मित होने वाली बदरूनी झाकड़ी उठाऊ पेयजल योजना और 91 लाख रुपए से निर्मित होने वाली हरिजन बस्ती भौं उठाऊ पेयजल योजना का शिलान्यास किया। उन्होंने इसके बाद 75 लाख रुपए से निर्मित छम्ब बरनोग संपर्क मार्ग का उद्घाटन किया।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि जुब्बल नावर कोटखाई विधानसभा क्षेत्र को बागवानी व पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाएगा और प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना के तहत क्षेत्र के लिए 300 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं। इसके अलावा तकनीकी शिक्षा के माध्यम से स्थानीय युवाआें के लिए रोजगार के साधन उपलब्ध करवाए जाएंगे
रोहित ठाकुर ने देवरी खनेटी में मंदिर परिसर में लंगर भवन के लिए 48 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की। शिक्षा मंत्री ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला देवरी खनेटी भवन की मरम्मत के लिए 25 लाख रुपए देने की घोषणा की।


| All Rights Reserved | Website By :