हिमाचल आजकल
शिमला। आधुनिक हिमाचल के निर्माता व प्रदेश के 6 बार के मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह की दूसरी पुण्यतिथि पर शनिवार को प्रदेशभर में कांग्रेस नेताओं ने उन्हें अपने अपने श्रद्घा सुमन अर्पित किए। इस दौरान रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य जांच शिविर व अस्पतालों में रोगियों को फल वितरित भी किए गए।
वीरभद्र सिंह की दूसरी पुण्यतिथि पर पर मुख्य कार्यक्रम प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में आयोजित किया गया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह,विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया,स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल,सीपीएस राम कुमार,विधायक नंद लाल,कुलदीप सिंह राठौर, पूर्व विधायक चिरंजीव लाल,सोहन लाल,शिमला नगर निगम के महापौर सुरेंद्र चौहान, उप महापौर उमा कौशल, पार्षद व पूर्व पार्षद,सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी कांग्रेस उपाध्यक्ष विनीत गौतम,आंनद कौशल, कांग्रेस महासचिव यशवंत छाजटा, अमित पाल सिंह,देवेंद्र बुशेहरी, अमित नंदा, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल, प्रदेश कांग्रेस सचिव वेद प्रकाश ठाकुर, बलदेव ठाकुर, वेद प्रकाश शर्मा,हरिष्ण हिमराल, चंद्र शेखर शर्मा,भूपिंदर कंवर, निशांत ठाकुर, रिपना,जिला परिषद सदस्य प्रभा वर्मा,लता वर्मा, वनीता वर्मा,ब्लॉक अध्यक्ष रामकृष्ण शांडिल,गोपाल शर्मा, के अतिरिक्त प्रभा वर्मा,वृंदा सिंह,लोकेश्वरी,बबली,एस के सहगल,पुष्पा शोभटा,हेम राज शर्मा,किरण ठाकुर,राजेश वर्मा,बलदेव ठाकुर,वीरेंद्र सिंह जसवाल, वीर सिंह वीरू सहित सेंकड़ो पार्टी कार्यकर्ताआें ने अपने अपने श्रद्घा सुमन अर्पित किए।
कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने इसके बाद ढली स्थित मूक बाधिर आश्रम जाकर बच्चों को फल भी वितरित किए।
वीरभद्र सिंह की पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन
Get in Touch


| All Rights Reserved | Website By :