Monday, August 3, 2026

प्रदेश में भारी बारिश को देखते हुए नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने केंद्र सरकार से हर संभव मदद का आग्रह किया

पण्डोह और ऑट ब्रिज हिमाचल की पहचान थे, उनका बह जाना दुःखद: जयराम ठाकुर

हिमाचल आजकल

शिमला, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रदेश में हुई भारी पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने हिमाचल प्रदेश में हुई भारी बारिश को देखते हुए केंद्र सरकार से हर संभव मदद करने का आग्रह किया।  पिछले दो दिन से लगातार हो रही बारिश से प्रदेश में जन-जीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त है। बारिश की वजह से प्रदेश में जान-माल की भारी क्षति हुई हैं। नेता प्रतिपक्ष  ने बारिश की वजह से हुई मृत्यु पर अपनी शोक संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि ईश्वर मृतक आत्माओं की शांति और उनके परिजनों को यह असह्य  दुःख  सहन करने की क्षमता प्रदान करें। 

करे। जिन लोगों के घर टूटे हैं, उन्हें तत्काल सहायता दी जाए। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सतर्कता बरतते हुए वहां पर टास्क फ़ोर्स की तैनाती की जाए जिससे किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई की जा सके। नेता प्रतिपक्ष ने  सरकार से आग्रह किया कि बारिश सी बंद पड़े रास्तों को को जल्दी से जल्दी खोला जाए, जिससे जन जीवन सुचारू रूप से बहाल हो सके। 

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles