हिमाचल आजकल
शिमला। हिमाचल के सुंदरनगर के कटेरू क्षेत्र में भलाना खूड़ी नाला के पास वीरवार रात एक बोलेरो (एचपी31ध्8349) गहरी खाई में गिरने पांच लोगों की मौत हो गई है। जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर सभी लोगों को सडक़ तक पहुंचाया। जहां से उन्हें सुंदरनगर तथा नेरचौक मेडिकल कलेज के लिए ले जाया गया। हादसे में घायल हुए लोगों की पहचान संजीव कुमार (38) पुत्र केशव दत निवासी पंजराह तहसील सुंदरनगर, किरपा राम(38) पुत्र मजरू राम निवासी पौडाकोठी तहसील सुन्दरनगर, कमल कुमार (22) पुत्र तुला राम गांव डोलाधार और चालक अनिल दत्त(52) पुत्र रुप चन्द निवासी गांव कोलथी के रूप में हुई है। जबकि मृतकों की पहचान लाला राम (50) पुत्र गंगू राम निवासी डोलधार तहसील सुन्दरनगर, रूप लाल(55) पुत्र परस राम निवासी गांव डोलधार तहसील सुन्दरनगर, सुनील कुमार(35) पुत्र बेशर राम गांव पंजराह गलू तहसील सुन्दरनगर,गोबिन्द राम (60) रघुराम निवासी डोलधार तहसील सुन्दरनगर और मोहण(55) पुत्र किरपा राम निवासी कुशला डाकघर घीड़ी तहसील सुन्दरनगर के रूप में हुई है।
सडक़ हादसे में पांच लोगों की मौत
Get in Touch


| All Rights Reserved | Website By :