हिमाचल आजकल
शिमला। एसजेवीएन के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक नंद लाल शर्मा ने कहा कि एसजेवीएन हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री राहत कोष में 2 करोड़ रुपए का अंशदान करने जा रहा है। एसजेवीएन की इस वित्तीय मदद से हाल ही में हिमाचल प्रदेश के विभिन्न भागों में हुई वर्षा और बाढ़ से प्रभावित लोगों को सहायता मिलेगी। अत्यधिक बारिश व बादल फटने से बाढ़, भूस्खलन, घर एवं पुल क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जिससे मूलभूत सुविधाआें तक पहुंच भी बाधित हो गई है।
उन्होंने कहा कि एसजेवीएन राहत कार्यों में सरकार के प्रयासों को सफल बनाने में हमेशा सहभागी रहेगा। उन्होंने कहा कि हम संकट की इस घड़ी में राज्य के लोगों के साथ खड़े हैं। यह फंड हाल ही की बाढ़ के बाद जीवन का पुनर्निर्माण करने में लोगों के लिए सहायक सिद् होगा। नंद लाल शर्मा ने राज्य में भूस्खलन और भयंकर बाढ़ से जान-मालल के नुकसान पर भी दुख व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री राहत कोष में 2 करोड़ रुपए का अंशदान देगा एसजेवीएन : नंद लाल शर्मा
Get in Touch


| All Rights Reserved | Website By :