हिमाचल आजकल
शिमला। ऊपरी शिमला में एक सडक़ हादसे ने तीन लोगों की जान ले ली है। भारी भूस्खलन से क्षतिग्रस्त ननखड़ी-पांडाधार सडक़ पर शरण ढांग में सोमवार देर रात एक कार अनियंत्रित होकर भद्राश खड्ड में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद शवों को खड्ड से बाहर निकाला। जानकारी के मुताबिक पांडाधार में शिव मंदिर के पास सडक़ का करीब 50 मीटर हिस्सा गायब हो गया है। मृतकों की पहचान वीर सिंह ठाकुर पुत्र प्रताप सिंह गांव वनोला ननखड़ी, हिम्मत सिंह पुत्र सवीर दास व रतन सिंह पुत्र हरि सिंह के रूप में हुई है।
सडक़ हादसे में तीन लोगों की मौत
Get in Touch


| All Rights Reserved | Website By :