हिमाचल आजकल
शिमला। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने मंगलवार को राजभवन से कुल्लू जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए राहत सामग्री से भरे दो वाहनों की तीसरी खेप को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह राहत सामग्री राज्य रेडक्रास के माध्यम से उपलब्ध करवाई गई है। राज्यपाल द्वारा अभी तक राज्य रेडक्रस के माध्यम से राहत सामग्री के 7 वाहनों को प्रभावित क्षेत्रों में भेज जा चुका है।
इस अवसर पर अनौपचारिक बातचीत में राज्यपाल ने कहा कि रेडक्रस सहित सभी गैर सरकारी संगठनों को मुश्किल की इस घड़ी में आगे आने की जरूरत है। उन्होंने लोगों से अपील की कि मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में अंशदान कर प्रभावित परिवारों की सहायता करने में आगे आएं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भारी बारिश के बाद आई बाढ़ और भू-स्खलन की घटनाआें के बाद स्थिति में तेजी से सुधार हो रहा है लेकिन बादल फटने और पहाड़ दरकने का सिलसिला अभी भी जारी है। राज्यपाल ने कहा कि सबसे अधिक जरूरत प्रभावित परिवारों को त्वरित राहत प्रदान करने की है, जिसके लिए प्रदेश सरकार बेहतर प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रातिक आपदा से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए केंद्रीय दल भी हिमाचल का दौरा करेगा । इस बीच केंद्र द्वारा भी फौरी राहत प्रदान की गई है।
राज्यपाल ने कुल्लू के प्रभावित क्षेत्रों के लिए राहत सामग्री की खेप रवाना की
Get in Touch


| All Rights Reserved | Website By :