हिमाचल आजकल
शिमला। नगर निगम शिमला के महापौर सुरेंद्र चौहान और उप महापौर उमा कौशल सहित अन्य पार्षदों ने मंगलवार को मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से मुलाकात की। प्रदेश में मूसलाधार बारिश के कारण बड़े पैमाने पर हुए नुकसान को ध्यान में रखते हुए महापौर और उप-महापौर ने अपना एक महीने का मानदेय आपदा राहत कोष-2023 के लिए प्रदान किया है।
महापौर ने मुख्यमंत्री को अवगत करवाया कि नगर निगम शिमला के कई पार्षदों ने आपदा राहत कोष में योगदान देने के लिए इच्छा व्यक्त की है। निगम के कंगनाधर वार्ड के पार्षद आरआर वर्मा ने मुख्यमंत्री को आपदा राहत कोष के लिए 6 लाख रुपए के चेक के रूप में अपने कार्यकाल के पांच वर्ष का मानदेय प्रदान किया। पार्षद गीतांजलि भागड़ा ने 2 लाख रुपए, पार्षद आलोक पठानिया ने 7000 रुपए तथा पार्षद कृष्ण राम ने 5100 रुपए की राशि आपदा राहत कोष के लिए प्रदान की। मुख्यमंत्री ने इस बहुमूल्य योगदान के लिए सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह राशि आपदा प्रभावितों की पीड़ा को कम करने में मदद्गार साबित होगी।
महापौर सहित पार्षदों ने आपदा राहत कोष के लिए प्रदान किया मानदेय
Get in Touch


| All Rights Reserved | Website By :