हिमाचल आजकल
शिमला। एसजेवीएन के अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक नंद लाल शर्मा एसजेवीएन ने बताया कि एसजेवीएन ने हिमाचल प्रदेश में अपने दो जलविद्युत स्टेशनों से एकल दिवस में 50. 498 मियू विद्युत उत्पादन का नए रिकर्ड स्थापित किए। 17 जुलाई को 1500 मेगावाट नाथपा झाकड़ी जलविद्युत स्टेशन ने एक ही दिन में 39.527 मियू और 412 मेगावाट रामपुर जलविद्युत स्टेशन ने 10. 971 मियू विद्युत उत्पादन के साथ नया रिकर्ड बनाया है।
उन्होंने अवगत करवाया कि एनजेएचपीएस ने 39$ 527 मि.यू का नया माईलस्टोयन हासिल किया है और इस प्रकार दिनांक 29.08.2022 के 39. 526 मियू के अपने गत विद्युत उत्पादन रिकार्ड को पार किया है। रामपुर जलविद्युत स्टेरशन ने भी दिनांक 16.07. 23 के अपने गत विद्युत उत्पा दन रिकार्ड 10. 954 मि$यू को पार करते हुए 10. 971 मियू का नया रिकार्ड कायम किया है।
नंद लाल शर्मा ने कहा कि ष्हमारी उपलब्धियाँ कुशल प्रबंधन, इष्टतम प्रचालन एवं अनुरक्षण कार्य-प्रणाली के साथ-साथ परियोजना घटकों की उचित मरम्मत एवं अनुरक्षण का परिणाम हैं, जिसने अधिकतम दक्षता और उत्पादकता प्राप्त करने में योगदान दिया है।ष्
श्री नन्दर लाल शर्मा ने कहा कि एसजेवीएन के विद्युत स्टेशनों ने विद्युत उत्पादन में सकारात्मक प्रगति जारी रखी है। वर्तमान वित्तीय वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही के दौरान एसजेवीएन के सभी प्रचालनरत सौर एवं पवन विद्युत स्टेशनों से कुल विद्युत उत्पादन 101$ 051 मिलियन यूनिट रहा है, जो गत वित्तीय वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 73.04 फीसदी अधिक है।
इसके अतिरिक्तं, 50 मेगावाट सादला पवन विद्युत स्टेशन ने जून 2023 में 15$039 मि$यू$ का उच्चतम मासिक विद्युत उत्पादन हासिल किया है, जिसने वित्तीय वर्ष 2021-22 में 11$ 119 मि$यू$ के अपने गत रिकार्ड को पार कर लिया है।


| All Rights Reserved | Website By :