हिमाचल आजकल
शिमला। बेंगलूरु में आयोजित विपक्षी दलों ने इंडियन नेशनल डेमोक्रेटिक इन्क्लूसिव अलायंस ( INDIA ) नाम का नया मोर्चा बनाया है। नया मार्चा का नाम इंडिया होगा। मंगलवार को दृसरे दिन हुई विपक्षी दलों की बैठक में कई अहम फैसले लिए गए है। इस बैठक में अगले साल होनें वाले लोकसभा चुनाव पर अहम चर्चा की गई। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष अध्यक्ष मल्लिकार्जुग खरगे ने कहा कि 2024 में होने जा रहे लोकसभा चुनाव से पहले रणनीति पर चर्चा की गई। इस बैठक में 26 विपक्षी दलों हिस्सा लिया।
मंगलवार को दूसरे दिन की बैठक में कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, राकांपा प्रमुख शरद पवार, तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख व पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, बिहार के मुख्यमंत्री एवं जनता दल (यू) के नेता नीतीश कुमार, द्रमुक नेता व तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एसके स्टालिन, राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव, शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्घव ठाकरे, झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता व झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, आम आदमी पार्टी के नेता व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव के अलावा कई अन्य बड़े नेता इस बैठक में शामिल हैं।
बेंगलूरु में विपक्षी दलों ने बनाया मोर्चा, नाम रखा INDIA
Get in Touch


| All Rights Reserved | Website By :