Sunday, April 12, 2026

भट्टाकुफर मंडी को लेकर विभागीय टेक्रिकल कमेटी 24 घंटे के अंदर देगी रिपोर्ट : जगत सिंह नेगी

जगत सिंह नेगी ने अनिरुद्घ सिंह के साथ किया भट्टाकुफर में क्षतिग्रस्त पुरानी सब्जी मंडी का औचक निरीक्षण
हिमाचल आजकल
शिमला। राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि भट्टाकुफर की पुरानी सब्जी मंडी चट्टानें गिरने से क्षतिग्रस्त है जिसे असुरक्षित घोषित किया गया है। इस संदर्भ में विभागीय टेक्रिकल कमेटी मूल्यांकन कर 24 घंटे के भीतर रिपोर्ट सरकार को उेगी। उसके बाद ही सरकार सरकार निर्णय लेगी कि यह स्थल सब्जी मंडी निर्माण के लिए सुरक्षित है या नहीं। उन्होंने कहा कि सरकार भट्टाकुफर की इस सब्जी मंडी को दोबारा निर्मित करने के लिए कार्य योजना तैयार करेगी ताकि ऊपरी क्षेत्रों के किसानों बागवानों को शिमला में ही फल व सब्जियों को बेचने की सुविधा मिल सके। बागवानी मंत्री ने बुधवार को शिमला के उपनगर संजौली के भट्टाकुफर में क्षतिग्रस्त पुरानी सब्जी मंडी का औचक निरीक्षण किया। इस मौके पर उनके साथ ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्घ सिंह भी उपस्थित रहे।
उन्होंने कहा कि किसानों द्वारा उत्पादित सेब को किलो के हिसाब से खरीदा जाए, इस बारे किसानों, व्यापारियों तथा आढ़तियों के साथ अनेकों बार बैठक कर सहमति से सरकार द्वारा निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि ग्रेडिंग के हिसाब से यूनिवर्सल स्टैंडर्ड बनाया गया है और उस स्टैंडर्ड के मुताबिक एक यूनिवर्सल कार्टन में 24 किलो सेब आता है, इससे आढ़तियों को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस संदर्भ में जो कानून बनाया गया है उसे सख्ती से लागू किया जाएगा।
इस अवसर पर ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्घ सिंह ने कहा कि पराला मंडी के साथ-साथ भट्टाकुफर स्थित पुरानी सब्जी मंडी को भी दोबारा निर्मित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ढली व भट्टाकुफर सब्जी मंडी में काफी पुराने आढ़ती हैं जो इस कारोबार से जुड़े हैं, लेकिन कुछ लोग व कुछ नए आढ़ती यह अफवाह फैला रहे हैं कि भट्टाकुफर की पुरानी सब्जी मंडी को बंद किया जा रहा है जबकि सरकार का एेसा कोई इरादा नहीं है। उन्होंने कहा कि सब्जी मंडी का जो क्षेत्र क्षतिग्रस्त हुआ है उसको छोड़ कर अन्य सुरक्षित स्थान पर सब्जी मंडी का निर्माण किया जाएगा, जिसमें वाहन पार्किंग व दुकानों की संभावनाएं भी तलाशी जाएगी।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles