सेब सीजन के शुरूआती दौर में सेब के मिल रहे ऊंचे दाम
हिमाचल आजकल
शिमला। हिमाचल में अब सेब सीजन रफ्तार पकडऩे लगा है। कम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सेब की फसल तैयार हो गई है। प्रदेश के सभी मंडियों में सेब पहुंचने लगा है। अब तक प्रदेश की फल मंडियों में 1 लाख से अघिक सेब की पेटियां पहुंच चुकी है।
प्रदेश में इस बार सेब सीजन थोड़ा देरी से शुरू हुआ है। बरसात कम होने के बाद अब बागवानों ने सेब तुड़ान में तेजी ला दी है। शिमला जिला के अलावा मंडी व कुल्लू जिला के कम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सेब सीजन जोरपकडऩे लगा है। बाहरी राज्यों से सेब खरीददार हिमाचल की मंडियों में पहुंचने लगे है। प्रदेश पराला, भट्ठाकुफर, सोलन और परवाणु फल मंडी में सेब की आमद बढऩे लगी है। सेब सीजन के शुरूआती दौर में बागवानों को अर्ली वैरायटी के सेब के ऊंचे दाम मिलने लगे है। सूबे में इस बार पिछले साल के मुकबाले सेब की कम फसल है। अच्छी क्वालटी का सेब 200 रुपए किलो से भी अधिक बिक रहा है। लिहाजा बागवानों को इस बार सेब के अचछे दाम मिलने की उम्मीद बंधी है। इस समय मंडियों में स्पर के अलावा अन्य विदेशी वैरायटी के सेब पहुंच रहा है। फल मंडियों में सरकार के आदेशों पर किलो के हिसाब से सेब के दाम तय किए जा रहे है।
उधर, बागवानी विभाग के संयुक्त निदेशक हेम चंद शर्मा का कहना है कि फल मंडियों में सेब की आमद बढऩे लगी है। इस बार सेब की फसल कुछ कम है। उनका कहा है कि प्रदेश की बड़ी मंडियों में बाहरी राज्यों से खरीददार भी आने शुरू हो गए है। अगस्त में सेब सीजन में और ज्यादा तेजीर आएगी। मंडियों में किलो के हिसाब से सेब बेचा जा रहा है। उनहोंने कहा कि अब तक एक लाख से ऊ पर सेब की पेटियां मंडियों में पहुंच चुकी है। इस बार करीब तीन करोड़ सेब की पेटियों के उत्पादन का अनुमान लगाया गया है।


| All Rights Reserved | Website By :