Sunday, April 12, 2026

डा. राजीव बिंदल ने कि अपनी टीम की घोषणा, प्रदेश पदाधिकारी नियुक्त

9 उपाध्यक्ष, 3 महामंत्री, 7 सचिव, 10 प्रवक्ता, 1 मीडिया प्रभारी, 7 सह मीडिया प्रभारी कार्यरत

हिमाचल आजकल

शिमला। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ड राजीव बिंदल ने प्रदेश पदाधिकारियों, युवा मोर्चा व महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति की है। राजीव बिंदल ने प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में पूर्व मंत्री विरेंद्र कंवर, विधायक पवन काजल, विधायक हंसराज, पूर्व मंत्री डा. राजीव सैजल, पूर्व मंत्री गोविंद ठाकुर, पूर्व महिला मोर्चा अध्यक्षा रश्मिधर सूद, पायल वैद्य, संजीव कटवाल और राजीव भारद्वाज को नियुक्त किया। जबकि राज्यसभा सांसद डा. सिकंदर कुमार, त्रिलोक कपूर और बिहारी लाल शर्मा को प्रदेश महामंत्री का दायित्व सौंपा गया है ।
वहीं ें विधायक विनोद कुमार, विशाल चौहान, डा. संजय ठाकुर, नरेंद्र अत्री, सुमित शर्मा, डेजी ठाकुर और मुनीश चौहान को प्रदेश सचिव के नियूक्त किया गया। जबकि कमलजीत सूद को प्रदेश कोषा अध्यक्ष के बनाया गया। प्रदेश प्रवक्ता के रूप में राकेश शर्मा, महेंद्र धर्माणी, उमेश शर्मा, बलदेव तोमर, अजय राणा, बलबीर वर्मा, संदीपनी भारद्वाज, विवेक शर्मा, चेतन बरागटा और विनोद ठाकुर कार्य संभालेंगे।
राजीव ङ्क्षबल ने प्रदेश मीडिया प्रभारी का दायित्व कर्ण नंदा सौंपा है। जबकि प्रदेश सह मीडिया प्रभारी के रूप में प्यार सिंह, संजय शर्मा, अमित सूद, राज्य ठाकुर, विश्व चक्षु, सुदीप महाजन और रमा ठाकुर दायित्व संभालेंगे।
युवा मोर्चा अध्यक्ष पूर्व प्रदेश सचिव तिलक राज और महिला मोर्चा अध्यक्ष के रूप में वंदना योगी को तैनात किया गया। कार्यालय सचिव प्रमोद ठाकुर, कार्यालय सह सचिव किरण बावा और सपना कश्यप नियुक्त किए गए हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यह सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles