Sunday, April 12, 2026

हिमाचल से भारी बरसात से हुए नुकसान की भरपाई करें केंद्र : प्रतिभा सिंह

प्रतिभा सिंह व विक्रमादित्य सिंह ने की नितिन गडकरी से मुलाकात
हिमाचल आजकल
शिमला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व सांसद प्रतिभा सिंह और लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने प्रदेश में भारी बारिश व बाढ़ से हुए नुकसान की भरपाई करने का केंद्र सरकार से आग्रह किया हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में इस बार भारी बारिश बाढ़ से कई करोड़ों की सरकारी व निजी संपत्ति नष्ट हो गई हैं । किसानों व बागवानों की फसलें बर्बाद हो गई हैं। प्रदेश में इस प्राकृतिक आपदा ने जन जीवन बुरी तरह प्रभावित किया हैं। प्रतिभा सिंह व विक्रमादित्य सिंह ने वीरवार को नई दिल्ली में केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। उन्होने केंद्रीय मंत्री से मंडी में भारी बारिश व बाढ़ से हुए नुकसान की आेर उनका ध्यान आकर्षित करते हुए क्षतिग्रस्त सडक़ो की मुरमत व पुनर्निर्माण के लिए ,सीआईआरएफ,केंद्रीय सडक़ ढांचागत फंड से धन उपलब्ध करवाने का आग्रह किया।
उन्होंने कहा कि पहाड़ी क्षेत्र होने के नाते यहां सडक़े ही लोगों की जीवन रेखा हैं। सभी प्रकार के खाद्यान्न व आवश्यक वस्तुआें की आवाजाही इन्ही सडक़ो पर निर्भर करती हैं। इसलिए इन सडक़ों की बहाली और पुननिर्माण के लिए केंद्रीय सहायता की बहुत जरूरत हैं।
प्रतिभा सिंह ने नितिन गडकरी को मंडी संसदीय क्षेत्र में हुए भारी नुकसान को लेकर एक एक ज्ञापन भी दिया। उनका कहना है कि किरतपुर मनाली फोर लेन प्रोजेक्ट बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ हैं। यह सडक़ न केवल जन मानस के लिए ही उपयोगी नही है बल्कि यह सेना की आवाजाही व देश के सीमावर्ती लेह लद्दाख को भी जोड़ती है,इसलिए इसे जल्द बहाल किया जाना चाहिए।
प्रतिभा सिंह ने गडकरी से टिक्कर- जड़ोल- गाहन – ननखड़ी- खमाड़ी सडक़ जो उनके संसदीय क्षेत्र मंडी के रामपुर विधानसभा क्षेत्र के तहत 52 किलोमीटर है के अपग्रेडेशन का भी आग्रह किया हैं। उन्होंने कहा कि इसकी 108. 33 करोड़ रुपए की डीपीआर उनके मंत्रालय को पहले ही भेजी जा चुकी हैं। उन्होंने चौलचोक- गोहर- पंडोह सडक़ 30 किलोमीटर व नेरचौक – रत्ती – कलखर सडक़ 13 किलोमीटर के सुधार व अपग्रेडेशन का भी आग्रह किया।
इस दौरान लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने प्रदेश में हुए लोक निर्माण विभाग से सम्बंधित सडक़ो,पुलों व भवनों के नुकसान की जानकारी देते हुए नितिन गडकरी से इसके पुननिर्माण के लिए उदारता से धन उपलब्ध करवाने की मांग की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पहले ही वित्तीय संकट से गुजर रही है, और अब इस प्रातिक आपदा ने प्रदेश पर एक बहुत बड़ा अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ गया हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार लोगों को प्रभावित लोगों व राहत कार्यो में दिन रात जुटी हैं।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles