Sunday, April 12, 2026

सेब बागबान परेशान, मुख्यमंत्री, मंत्री व विधायक में तालमेल नहीं : जयराम ठाकुर


भाजपा 2024 में हिमाचल की चारो सीटों पर जीत दर्ज करेगी
हिमाचल आजकल
शिमला। पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकु ने कहा कि हिमाचल सरकार बगवानों के साथ अन्याय कर रही है। मुख्यमंत्री, बागवानी मंत्री व विधायक के बीच आपसी तालमेल नहीं है। मुख्यमंत्री कहते हैकि सेब जिस प्रकार बिक रहा था उसी प्रकार बिकेगा, बागवानी मंत्री कहते हैं कि किलो के हिसाब से बिकेगा और उनके विधायक कुछ और ही कहते हैं। इसेसे बागवानों को बड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है, सेब बागबान किलो के हिसाब से सेब कैसे बेचेंगे जब उसको तोलने की कोई भी सुविधा मंडियों में है ही नहीं।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने हर प्रकार से हिमाचल की इस आपदा के समय मदद की है चाहे वह हेलीकप्टर प्रदान करना हो या राहत राशि हो। पर कांग्रेस सरकार ने केंद्र सरकार का आभार तक नहीं किया ।
जयराम ठाकुर ने कहा कि केंद्र ने जो आपदा के लिए राशि भेजी है उसको कांग्रेस के मंत्री और नेता नकद लोगों के बीच में बांट रहे हैं। उसको लेकर फोटो खिंचवा रहे हैं वह केवल मात्र श्रेय लेना चाहते हैं और कुछ भी नहीं। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने तुरंत हिमाचल प्रदेश के नेशनल हाईवे को ठीक करने के लिए राशि प्रदान की है और टोल टैक्स भी माफ किया है।
उन्होंने भाजपा के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं भी दी और कहा कि आगामी 2024 के लोकसभा चुनावों में भाजपा हिमाचल प्रदेश की सभी चारों सीटों पर ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी और एक बार फिर केंद्र में भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनाएगी।
इस मौके पर भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर से मिला। इसमें प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कटवाल, सचिव विनोद कुमार, डा. संजय ठाकुर, कार्यालय सचिव प्रमोद ठाकुर, कार्यालय सह सचिव किरण बाबा, सपना कश्यप, प्रदेश कोषाध्यक्ष कमल सूद, प्रदेश मीडिया प्रभारी करण नंदा, सह मीडिया प्रभारी प्यार सिंह, रमा ठाकुर और सुदीप महाजन उपस्थित रहे।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles