Sunday, August 2, 2026

सेब को वजन के हिसाब से बेचना, सरकार का ऐतिहासिक निर्णय : मोती लाल डेरटा


हिमाचल आजकल
शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुखु के नेतृत्व में बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने बागवानों की वर्षो से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए सेब की बिक्री वजन के हिसाब से करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया हैं। इससे सेब उद्योग को आर्थिक तौर पर और मजबूती मिलेगी। यह बात ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जुब्बल-नावर-कोटखाई के अध्यक्ष मोतीलाल डेरटा और अन्य कांग्रेस पदाधिकारियों नें कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश के बागवान कई वर्षो से सेब की बिक्री वजन के हिसाब से करने की मांग कर रहे थे जिसे लागू करने के लिए प्रयास तो किए गए लेकिन पिछली सरकारें इस व्यवस्था को लागू नही कर पाई। बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने प्रदेश के बागवानों, आढ़तियों के साथ कई दौर की बैठके की और सरकार ने सबकी सहमति से वजन के हिसाब से सेब की बिक्री करने का निर्णय लिया हैं। कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि आज बागवानों के साथ-साथ संयुक्त किसान मंच कांग्रेस सरकार के फैसले के साथ हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार बागवान-किसान हितैषी रही हैं और बागवानों के हितों की रक्षा करना सरकार का दायित्व हैं। ’कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि प्रदेश में वर्षा से हुई भारी त्रासदी में सेब मंडियों तक पहुँच सकें इसे सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुखु ने सेब बहुलिय इलाकों में सडक़ों को दुरुस्त करने के लिए 60 करोड़ की राशि स्वीत की हैं। उन्होंने बागवानों से अपील की हैं कि पेटी का कुल वजन 24 किलोंग्राम से अधिक न हो और मंडी में परेशानी से बचने के लिए पेटी के कुल वजन को पेटी पर लिखें।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles