पेंशनभोगी इस तकनीक के योग से घर बैठे अपना जीवन प्रमाण-पत्र जमा कर सकेंगे
हिमाचल आजकल
शिमला। मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने कहा कि राज्य सरकार के पेंशनभोगियों के लिए जीवन प्रमाण-पत्र जमा करवाने की प्रक्रिया और सरल की गई है। इसके लिए जीवन प्रमाण फेस एप्लिकेशन के माध्यम से फेस रिकग्रिशन टेक्रोलजी को शामिल करने का निर्णय लिया है।
उन्होंने कहा कि यह नवीनतम प्रयास पेंशनभोगियों को सुलभ सेवाएं उपलब्ध करवाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। पेंशनभोगी इस तकनीक के उपयोग से घर बैठे अपना जीवन प्रमाण-पत्र जमा कर सकते हैं और उन्हें कार्यालयों में आने और लंबी कतारों में खड़े होने की जरूरत नहीं रहेगी। यह प्रक्रिया अत्यधिक सुरक्षा भी सुनिश्चित करती है।
इस पहल के तहत राज्य सरकार के पेंशनधारक अब आसानी से अपने चेहरे को बायोमेट्रिक रूप से सत्यापित कर सकते हैं और अपने एंड्राइड डिवाइस से बिना किसी परेशानी के अपना जीवन प्रमाण पत्र कोष विभाग के पास जमा करवा सकते हैं। इस सुविधा के लिए पेंशन धारकों को अपने एंड्राइड डिवाइस पर गूगल प्ले स्टोर से जीवन प्रमाण फेस एेप और आधारफेसआरडी एेप इंस्टाल करना होगा। इन एेप के माध्यम से सत्यापन की विस्तृत जानकारी एेप इंस्टाल करने के उपरांत सत्यापित करने के लिए पेंशनर को जीवन प्रमाण फेस एेप में अपना आधार नंबर और मोबाइल नंबर डालना होगा। इसमें आधार से जुड़ा मोबाइल डालने की अनिवार्यता नहीं है और पेंशनधारक कोई भी मोबाइल नंबर डाल सकता है। सबमिट बटन पर क्लिक करने के उपरान्त मोबाइल नंबर पर आेटीपी भेजा जाएगा और उसे एेप में दर्ज करना होगा। इसके बाद आधार में पूरा नाम, पेंशनभोगी का प्रकार, मंजूरी देने वाला प्राधिकरण (राज्य सरकार हिमाचल प्रदेश), संवितरण एजेंसी ट्रेजरी ट्रेजरी विवरण डालकर अनलाइन प्रमाण पत्र प्राप्त किया जा सकेगा।
जीवन प्रमाण फेस एप्लिकेशन से ऑनलाइन जीवन प्रमाण पत्र जमा करवा सकेंगे पेंशनभोगी : प्रबोध सक्सेना
Get in Touch


| All Rights Reserved | Website By :