कम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सेब सीजन ने पकड़ी रफ्तार
हिमाचल आजकल
शिमला। हिमाचल में सेब सीजन रफ्तार पकडऩे लगा है। कम ऊँचाई वाले क्षेत्रों में सेब तड़ान जोरों पर चल रहा है। प्रदेश की परवाणु, सोलन
,पराला और भट्ठाकुफर फल मंडियों में पहली बार सेब किलो के हिसाब से बिक रहा है। अब तक प्रदेश की मंडियों में 4 लाख सेब की पेटियां पहुंच चुकी है। बारी राज्यों से भारी संख्या में सेब के खरीदार मंडियों में पहुंचने शुरू हो गए है।
प्रदेश में हालंाकि बारिश से का दौरा जारी है लेकिन मंडियों में सेब की
आमद लगातार बढ़ रही है। प्रदेश के कम ऊंचाई वाले क्षेत्रों से अर्ली
वैरायटी का सेब मंडियों में पहुंच रहा है। बागवानों को अर्ली वैरायटी के
सेब के अच्छे दाम मिल रहे है। वहीं पहली बार सरकारी उपक्रम एचपीएमसी भी सेब खरीदने के लिए मंडियों में उतर गई। एचपीएमसी पराला, सोलन व परवाणु में सेब की खरीद कर रही है। वहीं अगस्त महीने में मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी सेब सीजन शुरू हो जाएगा। अभी तक प्रदेश की फल मंडियों में 4 लाख से अधिक सेब की पेटियां पहुंच चुकी है। लगातार मंडियों मेंसेब पहुंचने का आंकड़ा बढ़ रहा है। बागवानी विभाग के संयुक्त निदेशक
हेम चंद शर्मा का कहना है कि प्रदेश की मंडियों में आने वाले सेब का
पुूरा रिकार्ड रखा जा रहा है। प्रदेश में सेब सीजन जोर पकडऩे लगा है।
राज्यों की मंडियों के अलावा सेब बाहरी राज्यों की मंडियों में भेजा जा
रहा है।


| All Rights Reserved | Website By :