हिमाचल आजकल
शिमला। भाजपा प्रदेश सचिव डेजी ठाकुर और भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्षा वंदना योगी ने कहा की कांग्रेस पार्टी की चुनावी समय में दी गई सभी गारंटीयां हवा हवाई साबित हो रही है। उन्होंने कहा की कांग्रेस नेताओं ने हिमाचल की 22 लाख महिलाआें को गारंटी दी थी की जैसे ही वह सत्ता में आएंगे, वैसे ही हिमाचल की सभी महिलाओं को प्रति महीने 1500 रुपए मिलने शुरू हो जाएंगे।
उनका कहना है कि आज कांग्रेस को सत्ता में आए 7 महीने से ज्यादा हो गए हैं, पर हिमाचल की सभी महिलाएं इंतजार में है कि सरकार द्वारा किए गए वादे कब पूरे होंगे। हिमाचल के हर गांव गांव में पंचायत पंचायत में एक ही पुकार है, कि कांग्रेस का चुनावी वायदा कब पूरा होगा।
भाजपा महिला नेत्रियों का कहना है कि कांग्रेस के स्टार प्रचारकों ने हिमाचली वेशभूषा में घूम घूम कर प्रचार किया था, कि हिमाचल की हर महिला को 1500 प्रति माह मिलेंगे आज महिलाएं पूछ रही है कि वह 1500 कहां है। उन्होंने कहा की हिमाचल में कांग्रेस नेताओं द्वारा प्रतिशोध की राजनीति शुरू हो गई है। कांग्रेस कार्यकर्ताआें ने भाजपा कार्यकाल में लगाई 14 शिलान्यास और उद्घाटन पट्टिकाआें को तोड़ दिया है। लाहौल जिला में खंजर पुल, भुजंड सिचाई कूहल, छाटिंग पुल, सिंदुआवड़ी लिफ्ट इरिगेशन, चेंबक, बैरिंग, लोट लिफ्ट इरिगेशन, क्रोजिन वरिंग लिफ्ट इरिगेशन, प्यूकर, तिनो पुल, त्रिलोकनाथ जीरो प्वाइंट वेलकम गेट, काजा पेयजल, रंगरीक पेयजल योजनाआें साथ शुशु नाला ब्रिज का उद्घाटन और शिलान्यास पट्टिकाएं तोड़ी गई है। कांग्रेस सत्ता में आने के बाद भाजपा के विकास कार्यों को पचा नहीं पा रही है।


| All Rights Reserved | Website By :