Sunday, April 12, 2026

कांग्रेस विधायकों का आलाकमान को सुझाव, मुकेश अग्निहोत्री व सुक्खू को न करें नजरअंदाज

हिमाचल आजकल

शिमला। हिमाचल कांग्रेस संगठन में एकबार फिर नेतृत्व परिवर्तन की सुगबुगाहट शुरू हो गई है। प्रदेश कांग्रेस में नए अध्यक्ष को लेकर
प्रदेश कांग्रेस के बड़े नेता मजबूती के साथ दिल्ली में आलाकमान  के सामने अपना पक्ष रख रहे है। उप चुनाव में बड़ी जीत के बाद कांग्रेस  के नेता जोश से लबरेज है। प्रदेश कांग्रेस की राजनीति अब नेता  प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री और पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष  सुखविंद्र सिंह सुक्खू के इर्द गिर्द घूम रही है। वहीे कांग्रेस आलाकमान ने भी  प्रदेश कांग्रेस में  फेरबदल को लेकर मंथन शुरू कर दिया है। प्रदेश कांग्रेस के कई विधायक अब कांग्रेस संगठन में बड़े पैमाने पर बदलाव चाहते है। इसके लिए पिछले दिनों सुखविंद्र सिंह सुक्खू समर्थक विधायक कांग्रेस के केंद्रीय नेताओं से मुलाकात कर  चुके है। इन विधायकों की संख्या 11 से 12 बताई जा रही है।

  इससे  पहले  कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामलाल ठाकुर  भी संगठन को लेकर अपनी  फीडबैक पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को दे चुके है। सूबे में पिछले दिनों हुए उप चुनाव में कांग्रेस ने चारों सीटों परचम लहराया था। इस  जीत के बाद  बाद प्रदेश कांग्रेस के नेता उत्साहित है।  अब मुकेश अग्निहोत्री और सुक्खू समर्थक विधायक प्रदेश कांग्रेस संगठन के पूरी तरह से बदलाव करने के पक्ष में है। कांग्रेस से जुड़े सूत्र बताते है कि कांग्रेस संगठन में बदलाव को लेकर सुक्खू समर्थक विधायकों ने कांग्रेस आलाकमान को एक फॉर्मुला सुझाया है। इस फॉर्मुला के तहत मुकेश अग्निहोत्री  और सुखविंद्र सिंह सुक्खू को अहम पदों से नवाजा जाए।  ताकि अभी अगले साल होने विधानसभा चुनाव के लिए नए तरीके से रणनीति बनाई जा सके। उधर नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री  के समर्थक विधायक भी कांग्रेस आलाकमान के सामने अपना पक्ष रख  चुके है।

.

राजीव शुक्ला के सामने तालमेल बिठाने की चुनौती

प्रदेश कांग्रेस में नेतूत्व परिवर्तन को लेकर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी
राजीव शुक्ला ने प्रदेश के सभी नेताओं से फीडबैक लेनी शुरू कर दी है। सूत्र बताते है कि अगले कुछ दिनों कांगेस आलाकमान से प्रदेश कांग्रेस के विधायकों और अन्य नेताओं से  दूसरे दौर बातचीत होनी है। अगले साल मई महीने में शिमला नगर निगम और उसके बाद नवंबर माह में विधानसभा के चुनाव होने है। लिहाजा कांग्रेस संगठन में बदलाव को लेकर पार्टी के वरिष्ठ विधायक अब अड़ गए है। कांग्रेस विधायक ने पार्टी के केंद्रीय नेताओं को साफ  तौर पर कहा है कि न तो मुकेश अग्निहोत्री  को और न ही सुखविंद्र सिंह सुक्खू को नजरअंदाज किया जा सकता है। इस बात को अब कांग्रेस आलाकमान ने गंभीरता से लेना शुरू कर दिया  है।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles