हिमाचल आजकल
शिमला। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से मंगलवार को राजभवन में हिमाचल कैडर के परिवीक्षाधीन भारतीय पुलिस सेवा अधिकारियों ने शिष्टाचार मुलाकात की। इन परिवीक्षाधीन अधिकारियों में अभिषेक, गौरवजीत सिंह और मेहर पंवर शामिल थे।
राज्यपाल ने आईपीएस अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि समाज को उनसे बहुत आशाएं हैं और जिले में एक अधिकारी के रूप में लोग उन पर विश्वास करते हैं और अपनी सुरक्षा चाहते हैं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे समर्पण व निष्ठा के साथ कार्य करें और भ्रष्टाचार मुक्त समाज और हिमाचल को नशा मुक्त बनाने के लिए अपना अहम योगदान दें। राज्यपाल ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
परिवीक्षाधीन आईपीएस अधिकारियो ने राज्यपाल से मुलाकात की
Get in Touch


| All Rights Reserved | Website By :