Friday, August 7, 2026

पहाड़ी क्षेत्रों में मकानों का बीमा करवाने की जरूरत : रोहित ठाकुर

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने प्राउंठी मे अग्रि पीडि़त परिवारों से की मुलाकात
हिमाचल आजकल
शिमला। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि आपदा की स्थिति में प्रदेश सरकार आपदा राहत मैन्युअल के तहत राहत प्रदान करती है। लेकिन यह भी जरूरी है कि पहाड़ी क्षेत्रों में लकड़ी के मकानों में रहने वाले लोग अपने मकानों का बीमा भी करवाएं, जिससे उनके नुकसान की क्षतिपूर्ति हो सके। उन्होंने पंचायती राज संस्थानों के प्रतिनिधियों से इस विषय में लोगों को जागरूक करने का आह्वान किया।
यह बात शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बुधवार को जुब्बल के ग्राम पंचायत शिल्ली के प्राउंठी गांव में बीते सोमवार की रात हुई आगजनी की घटना का जायजा लेने के मौके पर कही। उन्होने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया।


शिक्षा मंत्री ने प्रशासन को अग्रि पीडि़त परिवारों को फौरी राहत पहुँचाने के निर्देश दिए व पीडि़त परिवार को सरकार द्वारा हर संभव मदद का आश्वासन दिया। इस दौरान एसडीएम जुब्बल राजीव सांख्यान, एफओ रोहड़ू शाहनवाज बट्ट व अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles