Friday, August 7, 2026

मुख्यमंत्री ने नाहन को दी 219 करोड़ की 11 विकासात्मक परियोजनाओं  की सौगात

हिमाचल आजकल
शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार को सिरमौर जिले के एक दिवसीय दौरे के दौरान नाहन में 219 करोड़ रुपए की 11 विभिन्न विकास परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास किए।
ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 16 करोड़ 62 लाख रुपए की लागत से मारकंडा नदी पर बने पुल तथा 1 करोड़ 71 लाख रुपए की लागत से निर्मित डा. वाईएस परमार चिकित्सा महाविद्यालय नाहन के स्टाफ के लिए 8 टाईप-तीन आवासों का लोकार्पण किया।
उन्होंने नाहन शहर के लिए 144 करोड़ 30 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाली मल निकासी योजना, नाहन व पांवटा विकास खण्ड के लिए 17 करोड़ 24 लाख रुपए की लागत से शिवा परियोजना के अंतर्गत निर्मित होने वाली सिंचाई योजना, गाडा-भूडी में 6 करोड़ 43 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाली उठाऊ सिंचाई योजना, जल शक्ति उप-मण्डल जमटा के अंतर्गत 7 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित होने वाली पेयजल आपूर्ति योजना, 4 करोड़ 25 लाख रुपए की लागत से ग्राम पंचायत कालाअंब में विभिन्न उठाऊ संवर्धन एवं सु²ढ़ीकरण सिंचाई योजनाआें, 2 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित होने वाले वर्षा जल संग्रहण संरचना चासी, गंाव कठाना के पठार खुड में लगभग 2 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित होने वाले बहुउददेशीय डैम, 14 करोड़ 65 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले ड$ वाईएस परमार चिकित्सा महाविद्यालय नाहन के छात्रावास तथा 2 करोड़ 50 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले हैचरी भवन कांसीवाला का शिलान्यास भी किया।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles