Monday, August 3, 2026

शहीद दिवस पर रखा जाएगा दो मिनट का मौन

हिमाचल आजकल
शिमला। हर वर्ष की ताह इस वर्ष भी 30 जनवरी को शहीद दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस उपलक्ष्य पर पूरे देश में भारत के स्वतंत्रता संघर्ष में अपने प्राण न्यौछावर करने वाले शहीदों के सम्मान में दो मिनट का मौन रखा जाएगा। 30 जनवरी को पूरे प्रदेश में शहीद दिवस के अवसर पर सबह 11 बजे दो मिनट का मौन रखा जाएगा। सभी सरकारी कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों तथा सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों में कार्य व आवागमन दो मिनट के लिए बंद रहेगा। इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम और राष्ट्रीय एकता विषयों पर वार्ता व भाषण हाइब्रिड मोड पर आयोजित किए जाएंगे।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles