Monday, August 3, 2026

हिमाचल में बर्फबारी न होने से पर्यटन कारोबार चौपट

पर्यटन विकास निगम के होटलों में 40 फीसदी की छूट
हिमाचल आजकल
शिमला। हिमाचल में बर्फबार न होने से पर्यटन कारोबार चौपट होने लगा है। प्रदेश के पर्यटन स्थलों के होटल सुने पड़े है। शिमला व मनाली में नाममात्र के पर्यटक पहुंच रहे है। पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों को अब रोजी रोटी की चिंता सताने लगी है। वहीे प्रदेश पर्यटन विकास निगम ने अपने सभी होटलों में 20 से लेकर 40 फीसदी तक रियायत देनी शुरू कर दी है।
प्रदेश में इन दिनों की सुखे स्थिति बनी हुई है। पहाड़ों पर बर्फबारी न होने से पर्यटन कारोबार को भारी नुकसान होने लगा है। प्रदेश के कई बड़े होटलों में सैलानियों ने बकिंग रद्द करनी शुरू कर दी है। होटलों के कमारों में भारी छूट दी जा रही है। प्रदेश के होटलों में ऑक्यूपेंसी 20 फीसदी तक रह गई है। पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए प्रदेश पर्यटन विकास निगम अब अपने होटलों में 40 फीसदी तक की छूट दे रहा है। प्रदेश में एचपीटीडीसी के 56 होटल है। इन में शिमला व मनाली में सबसे ज्यादा होटल है। वहीं पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों को इस बार भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। सैलानियों की संख्या में एकाएक आई कमी के कारण की लोगों को कारोबार बंद होने लगा है। होटल के कमरें खाली पड़े है। शिमला व मनाली के आसपास के पर्यटन स्थल भी सुने पड़े है।

उधर, प्रदेश पर्यटन विकास निगम के महाप्रबंधक अनिल तनेजा का कहना है कि होटलों की आक्यूपेंसी लगातार घट रही है। होटलों में अब एडवांस बुकिंग भी अब नहीं हो रही है। उनका कहना है कि इसको देखते हुए प्रदेश पर्यटन विकास निगम के होटलों में 20 से लेकर 40 फीसदी तक छूट दी जा रही है। अगर अगले कुछ दिनों में बर्फबारी नहीं होती है तो पर्यटन कोराबार को ज्यादा नुकसान होगा।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles